Adipurush: अगर बिना मूंछ के ऐसे दिखते 'राम', रावण का होता रोंगटे खड़े कर देने वाला लुक, फिल्म होती सुपरहिट

फिल्म आदिपुरुष के कैरेक्टर्स के लुक फैंस को खास पसंद नहीं आए। ऐसे में अब एआई ने सोशल मीडिया पर सभी किरदारों का नया लुक शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Adipurush: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है तभी से विवादों में है। फिल्म में सभी किरदारों के लुक्स, डायलॉग्स और वीएफएक्स की वजह से फैंस काफी नाराज है। लेकिन अब इन विवादों के बीच एआई द्वारा 'आदिपुरुष' के किरदारों का लुक शेयर किया गया है जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

एआई ने रिक्रिएट किए आदिपुरुष के नए लुक्स
फिल्म आदिपुरुष में राम-सीता के रोल में नजर आए प्रभास और कृति सेनन के लुक से फैंस कुछ खास इंप्रेस नहीं हुए। वहीं सबसे ज्यादा हनुमान और रावण के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच एआई ने पूरी स्टारकास्ट के लुक्स को रीक्रिएट किया है। जिसे देख फैंस ने फिल्म से काफी बेहतर बताया। आइए देखते हैं।

Adipurush

भगवान राम
फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम के रोल में नजर आए सुपरस्टार प्रभास की सबसे पहले बात करते हैं। इस लुक में प्रभास के चेहरे से मुंछे गायब हैं। वहीं उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर आ रहा है। इस लुक को देखकर आपको रामायण शो के किरदारों की याद आ जाएगी।

मां सीता
फिल्म आदिपुरुष में सीता के रोल में नजर आईं कृति सेनन के लुक से लोग खास इंप्रेस नहीं हो पाए। वहीं एआई द्वारा रीक्रिएट किए गए इस नए लुक में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन पर मां सीता का ये लुक काफी सूट कर रहा है।

भगवान हनुमान
आदिपुरुष में भगवान हनुमान के रोल में नजर आए देवदत्त नागे के लुक से फैंस काफी भड़के हुए हैं। लोगों को उनका लुक बिल्कुल भी दमदार नहीं लगा। वहीं एआई द्वारा रीक्रिएट गए ये नया लुक वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

रावण
अब बात करते हैं रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान की। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बवाल मचा है। लोगों का मानना है कि सैफ कहीं से भी फिल्म में रावण नहीं लग रहे हैं। वहीं इस नए लुक में जो कि काफी दमदार है। इस लुक में रावण को देख फैंस कह रहे हैं कि अगर ऐसे लुक्स रखे होते तो शायद फिल्म सुपरहिट होती। फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+