Adipurush Movie Review: VFX के लिए आदिपुरुष को किया जा रहा ट्रोल
Adipurush Release Review Live Update: बाहुबली स्टार 'प्रभास' की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर दर्शकों का इंतजार आज खत्म हो गया है। फिल्म 'आदिपुरुष' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बता दें कि 'आदिपुरुष' का जब से ऐलान हुआ था, तब से ही यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में सबसे ऊपर थी। ऐसे में ओपनिंग डे पर इस फिल्म के शानदार कलेक्शन होने की उम्मीद है। ऐसे में 'आदिपुरुष' से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ...

LIVE Feed
उत्तर प्रदेश
भाजपा सांसद फिल्म देखने पहुंचे, हनुमान के लिए सीट रिजर्व
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फिल्म 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक आरक्षित सीट रखी गई है। सांसद सह अभिनेता रवि किशन ने पूजा के बाद फिल्म देखी और लोगों से भी मूवी देखने की अपील की।
मुफ्त टिकट का ज्यादा असर नहीं: ट्रेड एनालिस्टमुफ्त टिकट का ज्यादा असर नहीं: ट्रेड एनालिस्ट
रणबीर कपूर द कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और अनन्या बिड़ला ने समाज के वंचित वर्गों के बीच वितरित करने के लिए 10-10,000 टिकट खरीदे हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबला विजयबालन ने ट्वीट कर कहा कि भले ही निर्माताओं ने 1.5 लाख टिकट खरीदे हों, यह राजस्व में लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि होगी के 500 करोड़ के बजट के तुलना में काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications