'रितेश को तलाक दिए बिना की शादी', राखी सावंत पर आदिल खान दुर्रानी ने लगाए सनसनीखेज आरोप
Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कुछ महीने पहले अने पत आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आदिल को जेल की सजा काटनी पड़ी। अब 6 महीने बाद वह जेल से बाहर आ गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी की एक-एककर पोल खोली।
आदिल ने राखी की शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में आदिल ने कहा, 'राखी जैसी महिलाओं से बात करना भी खतरनाक है। वे कुछ भी कर सकती हैं। वह अपनी मां की मौत वाले दिन देर रात बिरयानी खा रही थी उसे अपनी मां के मरने से कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके अलावा आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

रितेश से नहीं लिया था तलाक
आदिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जब राखी और उनकी शादी हुई थी उस वक्त राखी का रितेश से तलाक नहीं हुआ था। इतना ही नहीं आदिल ने यह भी दावा किया कि शादी होने के बाद वह अक्सर रितेश से मुलाकात करती थीं। इस दौरान आदिल ने रितेश के साथ राखी की शादी के डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए।
शादी के बाद रितेश से संपर्क में थी राखी
आदिल ने आगे कहा कि, 'पिछले साल राखी ने लंदन में एक शो किया था। हम दोनों एक ही एयरपोर्ट पर आए थे। उस वक्त राखी रितेश से बात करती थी। उस वक्त मैंने राखी के फोन में रितेश के मैसेज और कॉल देख लिए थे। लेकिन इस बारे में बात करने की उससे मेरी हिम्मत नहीं थी क्योंकि मैं यकीन नहीं कर पा रहा था।'
राखी ने आदिल पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
बता दें कि, पिछले साल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने गुपचुप कोर्ट मैरिज की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही राखी और आदिल के बीच खटपट शुरू हो गई थी। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का आरोप लगााया था। जिसके बाद आदिल को 20 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications