'राखी का घर बर्बाद' करने वाली आदिल की गर्लफ्रेंड क्या सच में हैं प्रेग्नेंट? मीडिया के सामने बताया पूरा सच
राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके पति आदिल की नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेगनेंट हैं। अब इस बीच तनु चंदेल पहली बार मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने इस मामले की पूरी सच्चाई बताई।
Adil Durrani Girlfriend Tanu Chandel: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की निजी जिंदगी में इन दिनों उथल-पुथल मची है। हाल ही में उनकी ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया। राखी ने अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके कारण आदिल इस वक्त जेल में बंद हैं। इस बीच आदिल की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल पहली बार मीडिया के सामने आईं और इस मामले में खुलकर बातचीत की।

राखी सावंत के आरोपों पर बोलीं आदिल की गर्लफ्रेंड
राखी सावंत ने ना सिर्फ पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और उन्हें धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। बल्कि, उन्होंने मीडिया के सामने ये भी दावा किया था कि, आदिल की पहले से एक गर्लफ्रेंड है जो कि प्रेगनेंट है और जल्द ही मां बनने वाली हैं। यही नहीं, आदिल और तनु ने मिलकर उन्हें धोखा दिया है। वहीं अब पहली बार गर्लफ्रेंड तनु ने मीडिया के सामने इस मामले की पूरी सच्चाई बताई।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर बताई पूरी सच्चाई
तनु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे पूछा गया कि, क्या उन्होंने राखी और आदिल का घर बर्बाद किया है? इस पर तनु ने कुछ भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर तनु कहती हैं कि, लोग तो पीएम मोदी के बारे में भी कुछ भी बोल देते हैं, तो क्या वो हो गया।'
राखी के आरोपों पर साधी चु्प्पी
तनु आगे कहती हैं कि, मेरी राखी सावंत से 2 से 3 बार ही मुलाकात हुई है। उन्होंने मुझसे उस वक्त बहुत प्यार से बात की। इसके बाद राखी के आरोपों पर वो कहती हैं कि, 'बोलने को तो हर कोई सही भी है गलत भी है, लेकिन सामने वाला क्या सोचता है मुझे इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता और मैं क्या हूं ये सिर्फ मुझे पता है'।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
बता दें कि, तनु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आप लोग इसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं, ये बस लाइमलाइट लेना चाहती है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'राखी और आदिल की वजह से ये फेमस हो गई'। एक ने लिखा, 'साफ पता चल रहा है कि ये झूठ बोल रही है'।
राखी सावंत ने लगाया था आरोप
दरअसल, हाल ही में मीडिया के सामने राखी ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, आदिल की गर्लफ्रेंड तनु प्रेग्नेंट है इसलिए उनका पति आदिल जेल से बाहर आने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेगा। राखी ने यह भी बताया कि तनु के प्रेग्नेंट होने की बात जानकर वह शॉक्ड रह गईं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications