सुशांत सिंह राजपूत के घर में अदा शर्मा को लगता है डर? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
Adah Sharma Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने जब से सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट किया है तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने लाइमलाइट में आने के लिए सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट किया है।
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 4 साल तक उनका फ्लैट खाली रहा। लेकिन कुछ समय पहले एक्ट्रेस अदा शर्मा एक्टर के फ्लैट में शिफ्ट हो गई। जानकारी के मुताबिक, अदा शर्मा फिलहाल किराए में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने पहले बार सुशांत के फ्लैट में रहने का अनुभव साझा किया।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट होने पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लाइमलाइट में रहने के लिए ये फैसला नहीं किया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह सुशांत सिंह राजपूत के घर में कुछ अलग महसूस कर रही हैं? इसका एक्ट्रेस ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।
अदा शर्मा ने जवाब में कहा कि, 'मुझे कई अलग चीजें महसूस हुई हैं। लेकिन लोग अक्सर मुझसे डर या फिर डरावनी चीजों के बारे में सवाल पूछते हैं। मेरा मानना है कि डर के बारे में सवाल पूछना पूरी तरह से गलत है। सुशांत बहुत ही ज्यादा टैलेंटडेट एक्टर थे और उन्हें अपने दमदार किरदार के लिए जाना जाता है।' एक्ट्रेस का कहना है कि उनके बारे में लोग जब ऐसे कमेंट करते हैं तो उन्हें बुरा लगता है।
अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म द केरल स्टोरी के बाद उनके करियर में उछाल आया। अब हिंदी सिनेमा के बाद अदा शर्मा जल्द ही साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख करने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म रीना सान्याल को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 14 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: ADAH SHARMA VIRAL VIDEO: नानी की ऑरेंज साड़ी में नजर आईं अदा शर्मा, हैरान कर देगी कीमत












Click it and Unblock the Notifications