ADAH SHARMA VIRAL VIDEO: नानी की ऑरेंज साड़ी में नजर आईं अदा शर्मा, हैरान कर देगी कीमत
ADAH SHARMA VIRAL VIDEO: अदा शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। उन्होंने हॉरर फिल्म '1920' से अपने करियर की शुरुआत की थीं। लेकिन 'कमांडो 2',से अपनी जबरस्त एक्शन से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा।
फिल्म 'द केरल स्टोरी' और हाल ही में आई 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' फिल्मों के साथ वह इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गईं हैं। फैंस उनके हर किरदार और सिप्लिसीटि को काफी पंसद करते हैं।

अदा ने पहनी नानी के कलेक्शन से साड़ी
दरअसल, हाल ही में अदा शर्मा को एक खूबसूरत साड़ी पहने घुमते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस एक कलरफुल साड़ी में बेहद प्रीटी लग रही थीं। जब वो जा रही थीं तो पैपराजी ने उनसे सवाल कर लिया कि आपकी साड़ी काफी खूबसूरत लग रही है, ये कितने की है?
इस सवाल पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया 15 रुपये की। ये सुनकर सभी हैरान रह गए तभी उन्होंने दोबारा बताया कि उनकी ये साड़ी बस 15 रुपये की है।
अदा ने ड्रेस छोड़कर अपनी नानी के कलेक्शन से एक साड़ी चुनी। उन्होंने बड़े गर्व से इसकी कीमत भी बताई। उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, ये साड़ी तब की है और इस साड़ी की कीमत महज 15 रुपये है।
उन्होंने कहा कि उनकी नानी ने जब ये साड़ी खरीदी तब पंद्राह रुपये भी बहुत ज्यादा हुआ करते थे।
फैंस का रिएक्शन कमेंट बॉक्स में बाढ़
फैंस ने जब साड़ी की कीमत सुनी, तो सब हैरान हो गये और हो भी ना कैसे। बॉलीवुड हसीनाओं के आउटफिट अक्सर लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। एक्ट्रेसेस के कपड़ें कभी छोटे होने ही वजह से सुर्खियां बटोरते हैं
तो कभी उनकी आसमान छू लेने वाली कीमत उनके लाइमलाइट में आने का कारण बनती है।अब ऐसे में जब अदा शर्मा र्सिफ 15रु. की एक खूबसूरत सी साड़ी पहन कर आये, तो लोगों का हैरान होना बनता है।
जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, यह वायरल हो गया और नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी। जहां कुछ लोगों को एक्ट्रेस पर यकीन नहीं हुआ, तो वहीं कुछ ने उनका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "15 की साड़ी कहां मिलती है।
" एक अन्य ने लिखा, "उस जमाने 15 रुपए भी हजार के बराबर होते थे।" एक नेटिजन ने यह भी लिखा, "15 रुपए की साड़ी 3000 का ब्लाउज होगा।"












Click it and Unblock the Notifications