The Kerala Story: दूसरे दिन भी कायम रहा 'द केरल स्टोरी' का दबदबा, फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई

अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को वीकेंड का फायदा मिला। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

The Kerala Story

The Kerala Office Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला वहीं दूसरे भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर डाली।

वीकेंड पर हुआ जबरदस्त उछाल
खूब विवादों के बीच विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देशभर में फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिला।

फिल्म कर रही धुआंधार कमाई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म द केरल स्टोरी ने दूसरे दिन धुआंधार कमाई की। शनिवार को 12.50 करोड़ रुपये का फिल्म ने बिजनेस किया है। कुल मिलाकर इन दो दिनों में फिल्म ने 20.53 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया। दावा किया जा रहा है कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन इससे भी ज्यादा हो सकता है।

फैंस को पसंद आई अदा शर्मा की एक्टिंग
बता दें कि, फिल्म केरल स्टोरी की कहानी उन लड़कियों पर आधारित है जिनका ब्रेन वॉश करके पहले उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर वे आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो जाती हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे यह लड़कियां इस चंगुल में फंस जाती हैं और वह मजबूरन कुछ भी नहीं कर पाती। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से ये विवादों में है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+