कास्टिंग काउच का सामना किया, फ्रॉड का हुईं शिकार, मुंबई छोड़ लौट गई थीं, अब अक्षय के साथ कर रहीं डेब्यू

फ्रॉड का भी होने पर

मुंबई, 28 फरवरी: अगले महीने यानी मार्च में बॉलीवुड में जो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। उनमें बच्चन पांडे भी एक हैं। इस साल होली पर, 18 मार्च कोये फिल्म रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी जैसे सितारें हैं। इनके साथ ही प्रतीक बब्बर और तृष्णा सिंह का भी अहम रोल हैं। तृष्णा इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। राजस्थान की रहने वाली तृष्णा को ये फिल्म मिलने की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

तृष्णा को पांच साल बाद मिली फिल्म

तृष्णा को पांच साल बाद मिली फिल्म

तृष्णा सिंह के लिए यह पहला मौका है जब वो किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करते हुए दिखाई देंगी। तृष्णा ने आजतक को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि मुंबई में पांच साल के स्ट्रगल के बाद भी जब काम नहीं मिला तो वो अपने घर जयपुर वापस चली गई थीं, कि अचानक उनको ये बड़ी फिल्म मिल गई। जिसमें वो प्रतीक बब्बर की पत्नी के रोल में हैं।

 कास्टिंग काउच, फ्रॉड का किया सामना

कास्टिंग काउच, फ्रॉड का किया सामना

तृष्णा ने बताया है कि पांच साल पहले मिस राजस्थान की फर्स्ट रनरअप रहने के बाद वो एक्टिंग करियर में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैं जयपुर से मुंबई आ गईं। बीते पांच साल से लगातार संघर्ष कर रही थीं। यहां कुछ लोगों ने पैसे लेकर प्रोजेक्ट का ऑफर दिया और उनके साथ फ्रॉड कर लिया। वहीं कुछ जगह काम मांगने पर कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। वो बताती हैं कि जब कोरोना और लॉकडाउन आ गया तो छोटे-मोटे काम भी उनके हाथ से निकल गए। ऐसे में वो जयपुर लौट गईं कि इसी बीच बच्चन पांडे का ऑफर आया और उन्होंने मुझे सेलेक्ट भी कर लिया।

बच्चन पांडे की शूटिंग का शानदार अनुभव

बच्चन पांडे की शूटिंग का शानदार अनुभव

तृष्णा का कहना है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी जैसे सितारों के साथ काम करने में वो काफी डरी हुई थी। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के सामने परफॉर्म करने को लेकर डर था लेकिन ये हिचक इनके बर्ताव से खत्म हो गई। बड़े स्टार्स आपको अच्छे से ट्रीट करते हैं। किसी ने भी महसूस नहीं होने दिया कि मैं नई हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+