बिग बॉस के फिनाले से पहले श्वेता तिवारी ने विनर का नाम किया लीक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, जनवरी 30। बिग बॉस सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले आज है। हर किसी को इस सीजन के विनर का इंतजार है, लेकिन लगता है बिग बॉस की एक्स विनर श्वेता तिवारी ने इस सीजन के विनर का नाम लीक कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो के विनर के नाम को लेकर एक बड़ा हिंट देती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, वो एक दम से बात पलट देती हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि श्वेता ने गलती में विनर का नाम लीक कर दिया है।

क्या श्वेता तिवारी ने वीडियो में?

क्या श्वेता तिवारी ने वीडियो में?

आपको बता दें कि फिनाले में श्वेता तिवारी का एक डांस परफॉर्मेंस होगा, जिसको लेकर मीडियाकर्मी उनसे सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि बिग बॉस सीजन 15 का विनर कौन होगा? उन्होंने सबसे पहले कहा- तेजा होगी। फिर एकदम से श्वेता अपनी बात को बदल देती हैं। श्वेता कहती हैं- अरे विनर नहीं बता सकती यार। तेजा होगी, शमिता होगी और इन दोनों लड़कियों में मेरे ख्याल से प्रतीक होगा।

श्वेता का वीडियो हुआ वायरल

श्वेता का वीडियो हुआ वायरल

फिनाले से पहले श्वेता तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स श्वेता के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। तेजस्वी के फैंस इस वीडियो के सामने आने के बाद सेलिब्रेशन मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं, श्वेता की टॉप 3 लिस्ट में करण कुंद्रा का नाम मिसिंग देखकर करण के फैंस काफी निराश भी हैं।

ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट

ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट

आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के टॉप 5 में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से तीन फाइनलिस्ट फिनाले राउंड में जाएंगे। आखिर में तीन में से 1 को विनर चुना जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो निशांत ब्रीफकेस लेकर विनर की रेस से बाहर हो गए हैं। ऐसे में बाकी कंटेस्टेंट्स टॉप 5 में पहुंचे हैं। वहीं श्वेता तिवारी ने टॉप 3 के लिए शमिता, तेजस्वी और प्रतीक का नाम लिया है। विनर उन्होंने तेजस्वी को बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+