सोनम कपूर जल्द बनने वाली हैं मां, पति आनंद के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

मुंबई, 21 मार्च। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया बड़ी जानकारी साझा की है। सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं और इसकी जानकारी खुद सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर और पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ की तस्वीर को शेयर किया है, जिसमे वह अपने बेली को दिखा रही हैं। सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी देते हुए लिखा हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते।

शेयर की खूबसूरत पोस्ट

शेयर की खूबसूरत पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोनम कपूर ने लिखा, हम तुम्हें सबसे अच्छे तरह से पालेंगे, दो दिल, जो एक साथ धड़केंगे, हर रास्ते पर एक साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो तुम्हे खूब सारा प्यार और साथ देगा। हम बेसब्री से तुम्हारे स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने पति के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तीन खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शेयर की है। इस पोस्ट पर लाखों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तमाम सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सेलेब्स दे रहे बधाई

सेलेब्स दे रहे बधाई

सोनम कपूर को इस खुशखबरी पर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बधाई दी है। करिश्मा कपूर ने कमेंट करके लिखा, तुम दोनों को बहुत बधाई। वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा, सोन्स और आनंद बधाई। मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, डब्बू रत्नानी, श्रेया घोषाल, ने भी सोनम और आनंद को इस खुशखबरी की बधाई दी है। वहीं जान्हवी कपूर ने लिखा, ओह माई गॉड, व्हाट।

2018 में हुई शादी

2018 में हुई शादी

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मई 2018 में शादी हुई थी। सोनम कपूर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। शादी के बाद से सोनम कपूर के प्रेगनेंट होने की कई बार खबरें सामने आईं। पिछले साल जुलाई माह में भी इसी तरह की अफवाह सामने आई थी। सोनम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे वह एक गर्म ड्रिंक पीती नजर आ रहीहैं। जिसमे उन्होंने लिखा, गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय पी रही हूं अपने पीरियड के पहले दिन।

जोया फैक्टर में आईं थी नजर

जोया फैक्टर में आईं थी नजर

बता दें कि सोनम कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2019 मेंजोया फैक्टर में नजर आई थीं। सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ एके वर्सेज एके में भी नजर आई थीं, जिसमे अनुराग कश्यप भी थे। इसे नेटफ्लिक्स पर 2020 में रिलीज किया गया था। आनंद और सोनम लंदन स्थित अपने घर में रहते हैं और वह अक्सर दिल्ली और मुंबई आते रहते हैं। पिछले साल अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था हर माता-पिता की तरह मैं और सुनीता सोनम को मिस करते हैं जब वह हमसे दूर होते हैं, हम उनकी हमेशा चिंता करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+