'एक दुष्ट आदमी का काम': एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 'गैर-जमानती वारंट' पर किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई, 08 मार्च। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों को लेकर कई तरह की खबरें और दावे सामने आते रहते हैं। हालांकि इनमें कई ऐसे दावे होते है जिनका कोई आधार नहीं होता और फर्जी तरीके से खबरें फैलाई जाती है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर दावा किया गया कि एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट का नोटिस जारी किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने खारिज की रिपोर्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने खारिज की रिपोर्ट

इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है। दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने खिलाफ गैर-जमानती वारंट की खबरों को 'एक दुष्ट आदमी का काम' बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उन्हें परेशान करने की साजिश है। दरअसल, एक्ट्रेस पर साल 2019 में एक केस में धोखाधड़ी का आरोप लगा था।

जबनर वसूली करने की साजिश

जबनर वसूली करने की साजिश

सोनाक्षी ने बताया कि वो मामला अभी कोर्ट में है। 34 वर्षीय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आरोप लगाया कि कथित वारंट की खबरें फर्जी हैं और इससे कुछ लोग उनके खिलाफ खबर चलाकर जबनर वसूली करना चाहते हैं। एक बयान में कहा गया कि सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है, फर्जी खबर को लेकर अभिनेत्री की कानूनी टीम अदालत की अवमानना ​​के आरोप दायर करेगी।

मीडिया से एक्ट्रेस ने की अपील

मीडिया से एक्ट्रेस ने की अपील

सोनाक्षी सिन्हा के बयान में लिखा, 'कुछ दिनों से बिना किसी सत्यापन के मेरे खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की अफवाहें मीडिया में चल रही हैं। यह मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे एक दुष्ट व्यक्ति का काम है। मैं सभी मीडिया एजेंसी, पत्रकारों और समाचार संवाददाताओं से अनुरोध करती हूं कि वे इस फेक न्यूज को न फैलाएं क्योंकि यह प्रचार हासिल करने के लिए इस व्यक्ति के एजेंडे में खेल रहा है।'

'मेरी प्रतिष्ठा पर हमला'

'मेरी प्रतिष्ठा पर हमला'

सोनाक्षी ने अपने बयान में आगे कहा, 'यह आदमी पूरी तरह से मेरी प्रतिष्ठा पर हमला करके कुछ प्रचार हासिल करने और मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है। मैंने वर्षों कड़ी मेहनत के बाद ये सम्मान कमाया है, जिसे अब बदनाम करने की कोशिश हो रही है। कृपया इस उत्पीड़न के खेल में भाग न लें, यह मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है और इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। मेरी कानूनी टीम उसके खिलाफ अदालत की अवमानना ​​के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।'

30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

एक्ट्रेस ने कहा, 'इस मामले पर जब तक मुरादाबाद कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक यही मेरा एकमात्र बयान रहेगा, इसलिए प्लीज मुझसे इसके लिए संपर्क न करें। मैं घर पर हूं और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि मेरे खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है।' बता दें कि कथित तौर पर एक इवेंट के लिए 30 लाख रुपए लेने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा वहां नहीं पहुंची थी, जिसके बाद आयोजक प्रमोद शर्मा ने एक्ट्रेस के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुरादाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: 'क्या आप इतने डंब हैं कि.....', सलमान के साथ शादी की फोटो पर आखिर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+