धूम फिल्म की एक्ट्रेस रिमी सेन के साथ 4.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा, दर्ज कराई FIR
मुंबई, 31 मार्च। फिल्म अभिनेत्री रिमि सेना के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बाबत रिमी सेन ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है। खार पुलिस ने बताया कि रिमी सेन ने गोरेगांव के एक बिजनेसमैन रौक जतिन व्यास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन ने निवेश के नाम पर उनसे 4.14 करोड़ रुपए की ठगी की है। इस बाबत आईपीसी की धारा 420, 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। हम आरोपी की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला ररे हैं।
Recommended Video

रिमी सेन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रौनक से तीन साल पहले अंधेरी के जिम में मिली थीं। उस दौरान उसने मुझे प्रस्ताव दिया कि वह मेरी कंपनी में निवेश करे तो उन्हें 40 फीसदी का फायदा मिलेगा। लेकिन रिमी सेन ने समय सीमा खत्म होने पर मुनाफा मागा तो व्यापारी ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, उनके फोन उठाने बंद कर दिया, जिसके बाद रिमी सेन को अंदाजा हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्हें ना तो उनका मूलधन मिला और ना ही मुनाफे की राशि। जिसके बाद साफ था कि व्यापारी ने उनके साथ ठगी की है।
खार पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि रिमी सेन बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हंगामा, बागबान, धूम, गरम मसाला, क्योंकि, फिर हेरा फेरी, गोलमाल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस में भी रिमी सेन आ चुकी हैं। 2015 में रिमी सेन बिग बॉस के घर पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications