'अब भारत रुकने वाला नहीं है', पीएम मोदी की बनाई चीज देखकर आखिर रश्मिका मंदाना ने क्यों कहा ऐसा?
Rashmika Mandanna News: 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' का खिताब पाने वाली एनिमल और पुष्पा जैसी हिट फिल्मों के जरिए लाखों दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में मुंबई पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब इंडिया को कोई रोक नहीं सकता।
दरअसल, एक्ट्रेस ने यह बात मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की तारीफ में कही। जिसका उद्घाटन 12 जनवरी 2024 को पीएम मोदी ने किया था।

''भारत कहीं नहीं रुक रहा है''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह मुंबई के परिवहन नेटवर्क के लिए गेम-चेंजर की तरह है। जिसे लेकर अब 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इस बारे में बात की और कहा है कि ''भारत कहीं नहीं रुक रहा है।''
जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस?
मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) अटल सेतु पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा, "2 घंटे का सफर 20 मिनट में संभव हो गया। किसने सोचा था कि ऐसा हो पाएगा। आज नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई, बेंगलुरु से मुंबई तक की यात्रा इतनी आसान हो गई। इतना अद्भुत इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर मुझे गर्व महसूस होता है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब भारत रुकने वाला नहीं है, अब कोई नहीं कह रहा कि ये भारत में नहीं हो सकता। जिस तरह से पिछले 10 साल में देश ने विकास किया है वो काबिले तारीफ है, विकास रुकना नहीं चाहिए। विकास के लिए वोट करिए।"
हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस पुल
बता दें कि अटल सेतु के जरिए भारत ने समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत कर दी। इस पुल की मदद से नवी मुंबई से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी की जा सकती है। 17,840 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया, ये पुल कई हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है।
मालूम हो कि पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है और यह 6 लेन वाला पुल है। वहीं रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के साथ एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications