पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका ने प्यार और शादी पर कही ये बात, बताया कैसा जीवनसाथी पसंद

मुंबई, 16 फरवरी: रश्मिका मंदाना इस समय देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनको नेशनल क्रश भी कहा जाता है। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं रश्मिका हाल ही में आई पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद तो पूरे देश में घर-घर में जाना पहचाना चेहरा हो गई हैं। पुष्पा की कामयाबी का आनंद ले रहीं रश्मिका ने प्यार, रिश्ते, शादी, अपनी पसंद-नापसंद पर बात की है।

Recommended Video

    Allu Arjun की Pushpa ने box office पर तोड़ डाले सारे Record, कमाए इतने करोड़ | वनइंडिया हिंदी
    रश्मिका के लिए प्यार का मतलब क्या?

    रश्मिका के लिए प्यार का मतलब क्या?

    रश्मिका का नाम कुछ समय पहले एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा था हालांकि बाद में दोनों ने साफ किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। रश्मिका ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में प्यार और शादी के बारे में खुलकर बात की है। प्यार को लेकर हुए सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, प्यार को शब्दो में बताना मुश्किल है क्योंकि यह एक भावना है। मेरे लिए प्यार तब होता है जब आप एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, समय देते हैं। प्यार तभी काम करता है जब यह दोनों तरफ से होता है ना कि एक साइड से।

     शादी पर क्या बोलीं रश्मिका

    शादी पर क्या बोलीं रश्मिका

    रश्मिका से जब पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी तो अभिनेत्री ने कहा, मुझे अभी इसका नहीं पता क्योंकि मैंने इस पर सोचा ही नहीं है। मुजे लगता है कि मैं अभी इसके लिए छोटी हूं। अपनी पसंद और किसी के साथ को लेकर उन्होंने कहा कि आपका जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो कंफर्टेबल महसूस कराए।

    बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहीं रश्मिका

    बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहीं रश्मिका

    अब तक साउथ इंडस्ट्री में ही रश्मिका ने काम किया है लेकिन अब वो हिन्दी सिनेमा में भी काम कर रही हैं। रश्मिका मंदाना बॉलिवुड फिल्म 'मिशन मजनू' में काम कर रही हैं, जिसमें वो एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। बॉलीवुड से स्टार एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी रश्मिका एक फिल्म में काम कर रही हैं।

    पुष्पा के दूसरे भाग में भी होंगी रश्मिका

    पुष्पा के दूसरे भाग में भी होंगी रश्मिका

    ब्लॉकबस्टर रही 'पुष्पा: द राइज' में रश्मिका का श्रीवल्ली का किरदार लोगों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म में उनकी और अल्लू अर्जुन की जोड़ी खूब पसंद की गई है। रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'पुष्पा:द राइज' के सीक्वल में भी रश्मिका दिखेंगी। जानकारी के मुताबिक, पुष्पा के अगले भाग की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी। अगले साल ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+