'मुझे आते ही बोला मैंने तुम्हारे सारे वीडियोज...' Lock Upp में विनीत को पूनम पांडे ने बताया ठरकी

मुंबई, 07 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' जब से शुरू हुआ है, तब से जमकर सुर्खियों में हैं। शो के अंदर कई विवादित कंटेस्टेंट्स हैं, जो अपने लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। वहीं आपस में जमकर झगड़े पर भी उतारू है। वहीं शो के अंदर दो दिलों को मिलता हुआ देखा जा रहा है। अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इस बीच हालिया एपिसोड में एक्टर विनीत कक्कड़ को लेकर बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कुछ ऐसा खुलासा किया, जो काफी चौंकाने वाला है।

विनीत कक्कड़ को पूनम ने बताया 'ठरकी'

विनीत कक्कड़ को पूनम ने बताया 'ठरकी'

रियलिटी शो लॉकअप में खूब हंगामा हो रहा है। हाल ही में शो के अंदर एक्टर विनीत कक्कड़ की एंट्री हुई है, लेकिन जब से वो आए हैं, तब से ही कैदियों की नजरों में खटके हुए हैं। हाल ही के एपिसोड में ही पूनम पांडे ने उनको ठरकी तक कहा दिया। दरअसल, पूनम पांडे अपने को-कंटेस्टेंट्स अंजली अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी और अली मर्चेंट के साथ बैठीं हुई थी। इस दौरान विनीत कक्कड़ को लेकर बातें की जा रही थी, ऐसे में सभी लोगों ने विनीत के बारे में कुछ ना कुछ बोला, लेकिन पूनम पांडे ने कुछ ऐसा बताया, जिसके बाद सभी लोग हैरान हो गए।

अंजलि ने बताया 40 साल का बुड्ढा

अंजलि ने बताया 40 साल का बुड्ढा

शो 'लॉकअप' के अंदर बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। शो में अंदर इन दिनों खूब मस्ती चल रही है। प्यार भी बढ़ रहा है, लेकिन पूनम पांडे की चर्चाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे जब हाल ही विनीत कक्कड़ के बारे में बातें की तो सबसे पहले मुनव्वर फारूकी ने कहा, "विनीत अंकल टाइप्स वाली वाइब देता है', इसके बाद अंजलि अरोड़ा ने उनको ठरकी कहते हुए 40 साल का बुड्ढा बताया। इसके बाद पूनम पांडे ने भी विनीत कक्कड़ के बारे में कुछ ऐसा बताया, जिसको सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

पूनम से की थी उनकी वीडियोज को लेकर बात

पूनम से की थी उनकी वीडियोज को लेकर बात

पूनम पांडे ने विनीत को ठरकी बताते हुए कहा कि शो में एंट्री के बाद ही एक्टर ने उनसे उनकी वीडियोज को लेकर बात की थी। बकौल पूनम 'मुझे तो आते ही बोला कि मैंने तुम्हारे सारे वीडियोज देखें हैं और वह भी 4-5 बार...।' पूनम ने ये सारी बातें जैसे ही अपने साथियों को बताईं तो अंजलि का रिएक्शन देखने वाला था। फिर इसके बाद पूनम ने कहा कि यह एक फैमिली शो है। कुछ भी बोलेंगे, हर उम्र के लोग इस शो को देख रहे हैं।

बाल शिव में महासुर का किरदार निभा चुके विनीत कक्कड़

बाल शिव में महासुर का किरदार निभा चुके विनीत कक्कड़

कुछ दिन पहले ही एक्टर विनीत कक्कड़ ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। शो में आने के बाद हर कोई विनीत को लेकर अपनी बात रख रहा है। आपको बता दें कि एक्टर ने टीवी सीरियल बाल शिव में महासुर का किरदार निभाया था। इसके अलावा विनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर काफी फैन फोलोइंग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+