Watch Video: निया शर्मा के फैंस को बड़ा झटका, 24 घंटे में ही Bigg Boss OTT के घर से हुईं आउट

मुंबई, 4 सितंबर। टेलीविजन की सुपर हॉट बाला यानी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सिजलिंग तस्वीरों और फैशन सेंस के चलते लाइमलाइट में रहने वालीं निया शर्मा के फैंस उस समय हैरान रह गए जब उन्हें बिग बॉस ओटीटी के घर में देखा गया। विवादित शो बिग बॉस ओटीटी इन दिनों अपने कंटेस्टेंट को लेकर फैंस के बीच चर्चा में है, इस बीच निया शर्मा के शो में पहुंचने के बाद लोगों को और भी मिर्च मसाला की उम्मीद थी।

बिग बॉस में खत्म हुआ निया का सफर

बिग बॉस में खत्म हुआ निया का सफर

हालांकि, बिग बॉस ओटीटी के घर में अब निया शर्मा का सफर समाप्त हो गया है, क्योंकि वह शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि गेस्ट के रूप में आई थीं। इससे पहले उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट माना जा रहा था। बोल्ड और बिंदास निया शर्मा को लोग बिग बॉस ओटीटी में देखने के लिए काफी एक्साइडेट थे लेकिन यह सपना 24 घंटे बाद ही टूट गया। बीबी ओटीटी के कंटेस्टेंट और दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए मेरकर्स ने कुछ समय के लिए निया शर्मा को शो के लिए इनवाइट किया था।

शो के कंटेस्टेंट्स भी हैरान

शो के कंटेस्टेंट्स भी हैरान

निया शर्मा ने बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट्स के साथ करीब 24 घंटे का समय बिताया, उनके जाने से ठीक पहले बिग बॉस ने बताया कि वह मेहमान के तौर पर घर में आई थीं। सोशल मीडिया पर निया शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। वीडियो में निया अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ सोफे पर बैठी हुई हैं, तभी बिग बॉस कहते हैं, 'बतौर मेहमान निया की घर में रहने की अवधि अब समाप्त होती है।'

प्रतियोगी बनकर नहीं आई थीं निया

प्रतियोगी बनकर नहीं आई थीं निया

स्पेशल प्रतियोगी बनकर घर में आईं निया शर्मा को विदा करते समय बीबी ओटीटी के अन्य सदस्य भावुक नजर आए। खुद निया शर्मा भी थोड़ी इमोशनल हो गईं, जब बिग बॉस ने उनके जाने का ऐलान किया। कुछ घंटे घर में बिताने के बाद भी निया ने प्रतियोगियो के साथ स्पेशल रिश्ता कायम कर लिया था। यही वजह थी कि उनके विदाई लेने के दौरान निया की आंखें भर आईं। निया को बिग बॉस में देख दर्शकों ने भी काफी धमाल की उम्मीद की थी लेकिन उनके जाने से हर कोई दंग है।

निया ने शो में ली थी धमाकेदार एंट्री

निया ने शो में ली थी धमाकेदार एंट्री

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के घर में निया शर्मा ने धमाकेदार एंट्री मारी थी, उनका एक्साइटेड चेहरा देखकर फैंस भी काफी खुश थे। घर में एंट्री लेने के बाद ही निया ने कमान संभाल ली थी, उन्होंने लगातार चली आ रही लड़ाइयों को भी खत्म करा दिया था। हालांकि अब उनके ना रहने पर बिग बॉस ओटीटी में फिर कैसे बवाल मचने वाला है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

6 हफ्ते बाद टीवी पर दिखेगा बिग बॉस 15

6 हफ्ते बाद टीवी पर दिखेगा बिग बॉस 15

बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त को वूट सिलेक्ट पर शुरू हुआ है और 6 वीक पूरे होने के बाद ये कलर्स चैनल पर बिग बॉस 15 के रूप में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और बिग बॉस 15 को सलमान ख़ान होस्ट करेंगे। ज़ीशान ख़ान नेप्रतीक सेहजपाल को धक्का दिया था।रूल ब्रेक करने के कारण उन्‍हें पिछले वीकेंड घर से बाहर निकाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: निया शर्मा का अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+