बेबी प्लानिंग कर रहीं मौनी रॉय? शादी के 8 महीने बाद एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

मुंबई, 14 सितंबर: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बड़ी फैन फोलोइंग बना चुकी मौनी रॉय आज इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

जनवरी में की थी दुबई के बिजनेसमैन से शादी

जनवरी में की थी दुबई के बिजनेसमैन से शादी

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। एक शानदार करियर के अलावा वो हैप्पी मैरिड लाइफ का जमकर आनंद उठा रही हैं। मौनी इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। ब्रह्मास्त्र में विलेन का रोल हो या फिर नागिन जैसे शोज, इन सबसे मौनी ने एक अच्छा खासा फैन बेस तैयार कर लिया है। हालांकि उनका बेबी प्लानिंग पर क्या सोचना है, इसपर अब उन्होंने खुलासा किया है।

बेबी प्लानिंग पर क्या है एक्ट्रेस का प्लान?

बेबी प्लानिंग पर क्या है एक्ट्रेस का प्लान?

अपने पति सूरज नांबियार के साथ एक्ट्रेस के प्यारे-प्यारे पल और छुट्टियों की तस्वीरें वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में करियर के पीक पर क्या एक्ट्रेस परिवार में नए मेंबर के बारे में सोच रही है, जिस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए..

मां बनने पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

मां बनने पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

दरअसल, बॉलीवुड लाइफ के साथ हालिया इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा कि मेरी और सूरज की शादी को अभी सिर्फ 8 महीने बीते हैं, और मां बनना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं सबसे लास्ट में सोचती हूं। वहीं इस चीज पर फैमिली प्रेशर के सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि दोनों ही परिवार की तरफ से ऐसा कोई भी नहीं है, जिन्होंने कभी भी इस मुद्दे पर बातचीत की हो। मेरी फैमिली (सुसराल और मायके) के लोग मेरे करियर से भी काफी खुश हैं।ॉ

दो बड़ी फिल्मों में आने वालीं हैं नजर

दो बड़ी फिल्मों में आने वालीं हैं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दो बड़ी बजट वाली फिल्मों में दिखाई देंगी। हालांकि वो फिल्में कौनसी होगी, इसका बारे में फिलहाल कुछ खास नहीं पता चल पाया है। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मों में डेब्यू किया था। गोल्ड भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+