Photo: जब रामायण में 12 साल की सीता बनीं कंगना रनौत, स्कूल प्ले से पहले पापा से सुननी पड़ी थी डांट
मुंबई, 15 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर होती है। हाल ही में उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज हुई जिसे लेकर कंगना रनौत को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड की 'क्वीन' के नाम से मशहूर कंगना को फिलहाल इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है, वह अपनी लाइफ को इंजॉय कर रही है। हाल ही में कंगना ने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की जो काफी वायरल हो रही है।

12 साल की उम्र में सीता बनी थीं कंगना
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उनकी बपचन की तस्वीर देख गया। इस फोटो में कंगना रनौत लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो के साथ कैप्शन में कंगना ने बताया कि यह तस्वीर तब की है जब वह 12 साल की थीं। लाल रंग की साड़ी में कंगना रनौत अपने स्कूल प्ले में माता सीता का किरदार कर रही हैं। फोटो देखने पर लगता है कि वह एक हाथ से अपने अनुयायियों को आशीर्वाद दे रही हो।

फोटो शेयर तक कंगना ने कही ये बात
वहीं, कंगना के बाईं ओर एक लड़की संत के रूप में तैयार खड़ी है। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैंने भी बचपन में सीता का किरदार निभाया था जब मैं एक स्कूल में 12 साल की थी। हा हा..सीता रामचंद्र की जय।' आपको बता दें कि जल्द ही अपनी एक फिल्म में कंगना रनौत माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं, जिसका ऐलान मंगलवार को किया गया। फिल्म का निर्देशन अलाउकिक देसाई करेंगे। फिल्म को लेकर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्टर भी शेयर किया था।

फिल्म में माता सीता का रोल निभाएंगी कंगना
कंगना ने लिखा, 'मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं कंगना रनौत को सीता के रूप में प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हूं, यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी। एसएस स्टूडियो को आपके अपार समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद।' बता दें कि पिछले साल कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी यही तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी।

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी शेयर की थी फोटो
कंगना के बचपन की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा था, 'रामायण यहां ऑन एयर हो रही है और स्कूल रामायण प्ले से कंगना की तस्वीर शेयर कर रही हूं, कंगना द्वारा मेकअप कॉस्ट्यूम डायरेक्शन, वह मुश्किल से 13 साल की थी, उसे ड्रेसिंग के लिए पापा से बहुत डांट पड़ती थी, लेकिन उसने कभी परवाह नहीं की। मालूम हो कि कंगना रनौत को हाल ही में फिल्म 'थलाइवी' में देखा गया था। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री, दिवंगत अभिनेता जे जयललिता के जीवन पर आधारित थी।
यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर बनाम कंगना रनौत: कोर्ट नहीं पहुंची एक्ट्रेस, जज ने कहा-'...तो जारी करेंगे अरेस्ट वारंट'












Click it and Unblock the Notifications