नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अपनी उम्र में 27 साल के अंतर पर बोलीं अवनीत कौर, मुझे तो कोई परेशानी नहीं दिखती
मुंबई, 26 फरवरी: एक्ट्रेस अवनीत कौर कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं। कंगना रनौत के प्रॉडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' के बैनर तले बनी ये पहली फिल्म है, जिसका प्रमोशन इन दिनों जोर शोर से चल रहा है। फिल्म में 20 साल की अवनीत के हीरो उनसे 27 साल बड़े नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं। ऐसे में अवनीत से इस पर काफी सवाल हो रहे हैं।

कोस्टार से उम्र के फासले पर अवनीत
'टीकू वेड्स शेरू' अवनीत और नवाजुद्दीन के बीच 27 साल की उम्र के अंतर पर काफी चर्चा हो रही है। जिन्हें फिल्म में एक दूसरे के साथ जोड़ा गया है। अवनीत कौर ने इस पर हुए सवाल पर साफ किया है कि उनको इससे कोई दिकक्त नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में, अवनीत ने कहा कि वह उम्र के अंतर को एक समस्या के रूप में नहीं देखती है।

मुझे नहीं लगता इसमें कोई परेशानी है
अवनीत कौर ने आगे कहा, मैं एक मेल और फीमेल एक्टर के बीच उम्र के अंतर को किसी समस्या के तौर पर नहीं देखती। यह पहले भी हुआ है और ऐसे किरदारों को खूब पसंद भी किया गया है। मुझे तो लगता है कि ऐसी जोड़ियों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है। इको लेकर कंगना भी कह चुकी हैं कि यह फिल्म की आवश्यकता थी और मैं भी यही मानती हूं।

अवनीत सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय
अवनीत कौर टीवी पर अपनी पहचान पहले ही बना चुकी हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर कौर के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अवनीत का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का फायदा मिलता है लेकिन इसके सहारे आप सर्वाइव नहीं कर सकते हैं। ये आपकी प्रतिभा पर ही निर्भर करता है।

टीवी पर दस साल से कर रहीं काम
अवनीत कौर टीवी इंडस्ट्री में काफी वक्त से अपनी धमक बनाए हुए हैं। 2010 में अवनीत ने रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में कंटेस्टेट के तौर पर एंट्री की थी। इके बाद 2011 में मेरी मां सीरियल ऑफर हुआ। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली चंद्र नंदिनी और अलादीन सीरियल से। करीब करीब सिंगल (2017) और मर्दानी 2 (2019) फिल्मों में अवनीत कैमियो भी कर चुकी हैं। अब वो हीरोइन के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications