Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anupamaa: अनुपमा और अनुज की जिंदगी में लगने वाला है 'ग्रहण', शो में नए किरदार की एंट्री

मुंबई, 01 दिसबंर: टीवी के सबसे ज्यादा टीआरपी वाले शो 'अनुपमा' में अब तक अनुपमा और अनुज की लाइफ काफी अच्छे से चल रही है। दोनों की बॉन्डिंग को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन यह खुशी अब ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है, क्योंकि अब दोनों ही किरदारों की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है और वो तूफान शो में एंट्री करने वाला नया किरदार लाएगा। ऐसे में कौन है जो शो की सारी कहानी में नया सैलाब खड़ा करेगा, जानिए...

'बेहद' फेम एक्टर अनेरी वजानी की एंट्री

'बेहद' फेम एक्टर अनेरी वजानी की एंट्री

एक साल से दर्शकों की दिलों पर राज करने वाला टीवी का सबसे पसंदीदा शो 'अनुपमा' की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। शो के मेकर्स ने कहानी में नए ट्विस्‍ट के लिए नए कैरेक्टर के एंट्री का पूरा प्लान बना लिया है। या यूं कहे कि तैयारी पूरी है बस पर्दे पर आने की देर हैं। रिपोर्ट की मानें तो जो नया किरदार शो में दिखने वाला है, वो 'बेहद' फेम एक्टर अनेरी वजानी है। अनेरी शो में नई एंट्री के जरिए अनुपमा और अनुज की जिंदगी में तूफान लाकर दर्शकों को रोमांचित कर देगी।

दोनों आ रहे एक दूसरे के करीब

दोनों आ रहे एक दूसरे के करीब

अनुपमा और अनुज शो में काफी करीब आ रहे हैं। इधर बापूजी ने भी दोनों के रिश्ते को अपनी हामी दे दी हैं। ऐसे में फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब यह इतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि अनुज और अनुपमा की शादी से पहले सीरियल में नया बवाल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अनेरी वजानी के कैरेक्टर में अनुज की लाइफ से खेलने के लिए कुछ दिलचस्प किस्से होंगे। एक तरफ जहां अनुज, अनुपमा को 26 साल से प्यार करता है और अब अनुपमा के दिल में भी उसके लिए भावनाएं बनने लगी हैं।

सबसे पहले अनुपमा से मिलने वाली हैं अनेरी

सबसे पहले अनुपमा से मिलने वाली हैं अनेरी

वहीं अब कहानी में ट्विस्ट यह है कि अनेरी वजानी का किरदार अनुज का एक्स का होगा। खबरों के मुताबिक अनुज की एक्स कम फ्रेंड सबसे पहले अनुपमा से मिलने वाली हैं। तो आखिर वह अनुपमा को अनुज के लिए अपने प्यार का एहसास कैसे कराएगी, यह शो में आगे देखने के लिए बेहद रोमांचक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+