अचानक मौत की खबर ने मचाई सनसनी! जानिये कौन थीं कंगना रनौत के साथ काम कर चुकीं मल्लिका राजपूत?

Mallika Rajput News: बीते दिनों पूनम पांडे ने जब अपनी मौत की खबर खुद इंटरनेट पर साझा की तो सनसनी मच गई। लोग हैरान रह गए कि आखिर पूनम ने इतनी कम उम्र में जान कैसे गंवा दी। हालांकि अभिनेत्री ने इसके बाद खुद बताया कि ये उनकी स्ट्रैटेजी थी। इसका कारण भी साफ किया। अब इस ड्रामे के बाद सिनेमा जगत से एक खबर आ रही है, जो मल्लिका राजपूत को लेकर है। खबरें हैं कि 35 साल की सिंगर की मौत हो गई है।

दुर्भाग्य से पूनम पांडे की तरह ये खबर फर्जी नहीं है। मल्लिका अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिलीं। इस खबर से सिनेमा जगत में सनसनी मच गई। हर तरफ मल्लिका की ही चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि इतनी कम उम्र में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। इस बीच चलिये जानते हैं कौन थीं मल्लिका राजपूत, जिनकी मौत की खबर ने सनसनी मचाकर रख दी है।

Mallika Rajput

मल्लिका राजपूत एक जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कंगना रनौत की फिल्म रिवॉल्वर रानी में कुछ समय के लिए अपनी भूमिका निभाई थी।

कौन थीं मल्लिका राजपूत?
मल्लिका राजपूत एक मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर थीं। 35 साल की अभिनेत्री ने फिल्म रिवॉल्वर रानी में को स्टार की भूमिका निभाई थी। 2014 में रिलीज इस फिल्म ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वे एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। दिवंगत एक्ट्रेस मशहूर सिंगर शान के म्यूजिक वीडियो यारा तुझे में भी हेडलाइनर थीं।

साल 2016 का वक्त था, जब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। मगर सिर्फ 2 सालों में ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद साल 2022 में उन्हें उत्तर प्रदेश में भारतीय सवर्ण संघ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। वे मल्टी टैलेंटेड थीं। इस बात की गवाही उनकी कत्थक डांस की माहिरता भी देती है। अपने आखिरी सालों में वे गजलें भी गाने लगी थीं।

कुछ सालों में एक्ट्रेस ने आध्यात्म का भी रुख कर लिया था। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखीं, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं।

मल्लिका राजपूत की मौत से मची सनसनी
पुलिस ने बताया कि गायिका विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सुल्तानपुर स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय गायिका का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के सीताकुंड इलाके में उसके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मल्लिका की मां सुमित्रा सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि घटना कब हुई क्योंकि परिवार तब सो रहा था।

अहम सूचना: ये खबर आत्महत्या से जुड़ी हुई है। इसे सिर्फ जागरूकता के लिए ही पढ़ें। यदि आप या आपका कोई जानकार आत्महत्या के बारे में विचार कर रहा है, तो कृपया नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क करें:

  • आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन: 9152987821
  • मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन:14416 व 1800-89-14416

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+