Satish Kaushik: किस वजह से हुई सतीश कौशिक की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अभिनेता सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम हो चुका है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Satish Kaushik Post-mortem Report: जीवन के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि 7 मार्च को होली के रंगों में रंगे अभिनेता सतीश कौशिश ऐसे दुनिया को अलविदा कह देंगे किसी ने सोचा नहीं होगा। चलती कार में अचानक तबीयत खराब होने के बाद एक्टर को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात को उनका निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ऐसे में अब उनकी मौत की वजह सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो गया कि अच्छे खासे दिखने वाले एक्टर की मौत कैसे हुई है?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
दरअसल, सतीश कौशिक के शव का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि कहा जा रहा था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, लेकिन डॉक्टर्स को उनके निधन को लेकर संशय था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसकी अब रिपोर्ट आ गई है।

मौत की वजह का खुलासा
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में अभिनेता सतीश कौशिक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) को अभिनेता की मौत का कारण बताया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस CrPC की धारा 174 के तहत नियमित कार्यवाही की, जिसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई या व्यक्ति की मृत्यु अप्राकृतिक कारणों से हुई थी।

मुंबई जाएगा पार्थिव शरीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करीब एक घंटे तक दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में चला है। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक की पार्थिव देह को एयरलिफ्ट कर मुंबई लेकर जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि गुरुवार को अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने ट्वीट करते खबर की पुष्टि की।












Click it and Unblock the Notifications