अभिनेता सलीम घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। फिल्म और टीवी दोनों में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले सलीम घोष का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। भारत एक खोज जैसे सीरियल से मशहूर हुए घोष का गुरुवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

आलिम घोष की पत्नी अनीता ने बताया है कि बुधवार की रात सलीम ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वो उनको लेकर कोकिलाबेन अस्पताल में पहुंची। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनको अनुभव कार्डियक अरेस्ट आया था। अनीता ने पति को याद करते हुए कहा कि वह बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति थे। वह एक मार्शल कलाकार, एक अभिनेता, एक निर्देशक और रसोई घर में एक प्यारा रसोइया था।
सलीम घोष फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई साल इंडस्ट्री में काम किया। साल 1978 में सलीम घोष ने अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। सलीम घोष ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन भीअच्छा नाम कमाया। सलीम टीपू सुल्तान, भारत एक खोज और वाग्ले की दुनिया जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे।












Click it and Unblock the Notifications