एक्टर कुणाल खेमू के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी, पत्नी सोहा अली खान के सामने शख्स ने की 'गंदी हरकत'
मुंबई, 06 मार्च। बॉलीवुड एक्टर और सैफ अली खान के जीजा कुणाल खेमू के साथ बीच सड़क एक शख्स ने बदतमीजी की। एक्टर का आरोप है कि शख्स उन्हें लगातार मिडिल फिंगर दिखाकर गालियां दे रहा था। यह वाकया उस समय हुआ जब कुणाल खेमू रविवार को अपनी पत्नी सोहा अली खान और बेटी इनाया के साथ कार में कही जा रहे थे। इस बारे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिस पर उन्हें फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया मिल रही है।

कुणाल खेमू ने शेयर की घटना
अभिनेता कुणाल खेमू ने बताया कि रविवार का दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि एक लापरवाह ड्राइवर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने मुंबई पुलिस से मामले की जांच करने का भी अनुरोध किया है। कुणाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज सुबह 9 बजे मैं अपनी पत्नी, बेटी और अपने पड़ोसी को उसके दो बच्चों के साथ नाश्ते के लिए ले गया और रास्ते में जुहू में एक कार चालक लापरवाही से दिन खराब हो गया।'

बार-बार मार रहा था ब्रेक
कुणाल ने बताया, 'कार चालक ने न तो हॉर्न बजाया और न ही कोई संकेत दिया। वो ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, अचानक उसने मेरी गाड़ी के आगे आकर ब्रेक लगा दिया। उसने न केवल अपनी सुरक्षा को जोखिम में डाला, बल्कि मेरी कार में सभी की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया क्योंकि टक्कर से बचने के लिए मुझे वास्तव में जोर से ब्रेक लगाना पड़ा।'

मुंबई पुलिस से की अपील
उन्होंने कहा, 'ये खौफनाक था, कम से कम मेरी कार में बैठे बच्चों के लिए तो था ही। फिर वह अपनी कार से बाहर निकला और हमें कई बार मिडिल फिंगर दिखाने के साथ, कार में महिलाओं और बच्चों को देखने के बावजूद गाली-गलौज करता रहा। जब तक मैंने इस बकवास को रिकॉर्ड करने के लिए अपना फोन निकाला, तब तक वह अपनी कार में बैठा और चला गया। मैं मुंबई पुलिस से इस अप्रिय और अभद्र व्यवहार पर संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं।'

सोहा अली खान ने भी शेयर की स्टोरी
कुणाल की पत्नी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने मुंबई पुलिस को भी टैग किया। जिन्हें नहीं बता उन्हें बता दें कि सोहा अली खान दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा और कुणाल ने जुलाई 2014 में पेरिस में सगाई कर ली और बाद में 25 जनवरी 2015 को मुंबई में शादी कर ली। लवबर्ड्स को 29 सितंबर, 2017 को उनकी पहली बेटी इनाया नौमी खेमू मिली।
यह भी पढ़ें: 'मैंने अमृता को तलाक के बाद दिए 5 करोड़, मैं शाहरुख खान नहीं जो.....', जब सैफ के इंटरव्यू पर हुआ बवाल












Click it and Unblock the Notifications