फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, फेमस एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का निधन

लखनऊ, अक्टूबर 15: बॉलीवुड से शुक्रवार रात एक बेहद दुखी करने वाली खबर आई है। फेमस एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का लखनऊ में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। फर्रुख जाफर बीते पांच अक्तूबर से लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन में जानकारी उनके रिश्तेदार ने दी। उन्होंने रेखा स्टारर फिल्म 'उमराव जान' से लेकर अमिताभ बच्चन स्टारर 'गुलाबो सिताबो' तक में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था।

Actor Farrukh Jaffer passes away at 88

फर्रुख जाफर बीते पांच अक्तूबर से लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थीं। उनको ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था। एक्ट्रेस के परिवार की ओर जारी बयान में कहा गया है स्वंत्रता संग्राम सेनानी एस एम जाफर साहब की धर्म पत्नी और अदाकारा फर्रुख जाफर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अहमद के मुताबिक शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक (अंत्‍येष्टि) किया जाएगा।

फर्रुख जाफर का जन्म 1933 में हुआ था और वे 88 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जिला जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के चकेसर गांव में जन्मी फर्रुख जाफर ने शुरुआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ का रुख किया। उनका विवाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद एस एम जाफर के साथ हुआ था।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान से की थी जिसमें वे अभिनेत्री रेखा की मां के किरदार में नजर आई थीं। फर्रुख ने स्वदेश', 'सुलतान', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'गुलाबो सिताबो' और 'पीपली लाइव' समेत कई फिल्मो में उन्होंने अभिनय किया था। पटकथा लेखक जूही चतुर्वेदी ने दिग्गज अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेगम गई। फारुख जी... ना आप जैसा कोई था और ना होगा.. दिल से शुक्रिया जो आपके हमको आप से रिश्ता जोड़ने की इजाज़त दी... अब अल्लाह की दुनिया में हिफ़ाज़त से रहिएगा... RIP #FarrukhJaffar #Begum।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+