फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, 48 वर्षीय इस एक्टर का कैंसर की वजह से हुआ निधन
फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, 48 वर्षीय इस एक्टर का कैंसर की वजह से हुआ निधन
मुंबई, 17 अगस्त: तमिल स्टार आनंद कन्नन का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। तमिल वीजे से एक्टर बने आनंद कन्नन पित्त नली के कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर की वजह से ही आनंद कन्नन का 16 अगस्त को निधन हुआ। वीजे से अभिनेता बने आनंद कन्नन 1990 और 2000 की शुरुआत में एक जाना-माना नाम थे। आनंद कन्नन एक लोकप्रिय टीवी होस्ट भी थे। फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने ट्विटर पर आनंद कन्नन के आकस्मिक निधन की खबर साझा की। तमिल फिल्म सरोजा में वेंकट प्रभु ने आनंद कन्नन के साथ काम किया था। वेंकट प्रभु ने ट्वीट कर लिका, "एक महान दोस्त, एक महान इंसान नहीं रहा! आनंद कन्नन के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।''

आनंद कन्नन की मौत की बात सुन हैरान हुए इंडस्ट्री के लोग
एक्ट्रेस से नेता बनीं गायत्री रघुराम ने कहा कि वह आनंद कन्नन की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। बीजेपी नेता गायत्री रघुराम ने ट्वीट किया, "आनंदकन्नन के बारे में सुनकर हैरान हूं... वह एक बहुत ही प्यारे व्यक्ति थे। वह बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। वह हमेशा मुस्कुराते रहे और उन्होंने दूसरों को हंसाया और मुस्कुराया। ओम शांति।"
वहीं एक्टर अशोक कुमार ने कहा, "डियर भाई आनंदकन्नन आप हमेशा उस पॉजिटिव यादों के साथ हमारे बीच रहेंगे, जो आपने फैलाई है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और आप जहां कहीं भी रहें मुस्कान और पॉजिटिव वाइब्स फैलाइए। आपके परिवार और करीबी प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

सिंगापुर में TV करियर की आनंद कन्नन ने की थी शुरुआत
आनंद कन्नन ने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर में टेलीविजन से की थी। इसके बाद वह चेन्नई शिफ्ट हो गए थे। चेन्नई में वह बतौर वीजे सन म्यूजिक में शामिल हो गए थे। आनंद कन्नन सिंधुबाद और सावल सिंगापुर शो के बाद काफी फेमस हुए थे।

2008 में की थी फिल्मी करियर की शरुआत
आनंद कन्नन ने अपनी फिल्मी करियर की शरुआत 2008 में वेंकट प्रभु की फिल्म सरोजा से की थी। हालांकि इस फिल्म में आनंद एक कैमियो रोल में थे। आनंद कन्नन ने मुल्लुम मलरुम जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आनंद कन्नन ने बाद में साइंस फिक्शन तमिल फिल्म आदिसया उलगम में अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2012 में आई थी।

इस शो के बाद फेमस हो गए थे आनंद कन्नन
आनंद कन्नन ने 2013 में शुरुआत के बाद से सावल सिंगापुर के पांच सीजन की एंकरिंग की थी। आनंद कन्नन को 2013 में विश्व विश्वविद्यालय तमिल सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय युवा आइकन और टेलीविजन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (दक्षिण भारत) में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के रूप में सम्मानित किया गया था। इसके अलवा आनंद को सावल सिंगापुर के लिए ' बेस्ट होस्टिंग' के लिए भी सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications