अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा हो जाएंगे अब 'बिग बॉस 19' से बाहर, दोनों ने की ऐसी हरकत

Bigg Boss 19 New Update: सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब सुर्खियों बना रहा है। शो में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट अपने आपको शो में दिखाने में जद्दोजहद कर रहे हैं। तीन हफ्ते पूरे होने के बाद, अब शो में एविक्शन भी होगा। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार घर में डबल एविक्शन होगा। घर में मौजूद 16 कंटेस्टेंट अपने असली रंग दिखा रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से घर में अब लड़ाई और हाथा-पाई होनी शुरू हो गई है। हाल ही में रिपोर्ट्स में बताया गया, अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच घर में हाथा-पाई हुई। जो मारपीट तक पहुंच गई। 'बिग बॉस तक' पेज ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। यह भयंकर लड़ाई अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच शुरू हुई बहस से।

Bigg Boss 19 New Update

बहस के दौरान, कुनिका सदानंद ने अमाल और अभिषेक कहा, "रिस्पेक्ट दिखाओ मत करो अगर तुम्हारे दिल में ना हो।" अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, इज्जत कमानी होती है। तभी शहबाज बदेशा कुनिका का बचाव करने के लिए कूद पड़े और अभिषेक से कहा कि वह दिन में उनसे खाना मांगते हैं, और अब ऐसी बातें कर रहे हैं।

इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी, जिस पर अभिषेक ने शहबाज से कहा, "अभी-अभी आया है तू, ज्यादा मत बोल।" देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घर के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। बिग बॉस ने भी इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट को कई बार चेतावनी दी। अब खबर है कि मेकर्स इस हाथापाई को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकते हैं, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बिग बॉस के नियमों के अनुसार, घर में किसी भी तरह की हाथापाई करने पर कंटेस्टेंट को शो से निष्कासित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+