ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की थी ये ख्वाहिश, वेडिंग के बाद सब हुआ बर्बाद, क्या थी बात?
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास की खबरें लगातार आ रही हैं। तलाक की खबरों पर अभी तक भले ही ऐश्वर्याराय और अभिषेक बच्चन ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया हीं दी है लेकिन ये कपल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभिषेक बच्चन ने डेटिंग को लेकर किया खुलासा
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों के बीच ही एक पुराना इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़े खुलासे करते नजर आ रहे हैं। वह सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अपनी डेटिंग की इच्छा को रिवील करते नजर आए थे।

सिमी ग्रेवाल को डेट पर ले जाना चाहते थे अभिषेक
सिमी ग्रेवाल ने जब अपने चैट शो में अभिषेक बच्चन से पूछा था कि वह किसके साथ डेटिंग पर जाना चाहेंगे तो इसके जवाब ने सबको हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि अभिषक बच्चन काफी देर सोचने के बाद डेटिंग पर जाने के लिए होस्ट सिमी ग्रेवाल का ही नाम ले लिया था। अभिषेक ने एक बार भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय का नाम नहीं लिया था।
अभिषेक ने नहीं लिया पत्नी ऐश्वर्या राय का नाम
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का ये इंटरव्यू उनकी शादी से पहले का है जिसमें उन्होंने अपने साथ सिमी ग्रेवाल को डेटिंग पर ले जाने की बात कही थी। अभिषेक के साथ डेटिंग पर जाने की बात सुन खुद सिमी ग्रेवाल भी खुश हो गई थीं। इस समय अभिषेक के साथ उनके पैरेंट्स यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मौजूद थीं।
2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन ने कुछ समय तक ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद साल 2007 में उनसे मुंबई में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से अपनी सगाई तोड़ चुके थे। शादी के बाद साल 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या प्यारी से बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे।












Click it and Unblock the Notifications