जब Abhishek Bachchan के पास कपड़े खरीदने तक के नहीं थे पैसे, अवॉर्ड में मजबूरी में पहननी पड़ी शेरवानी
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन वैसे तो अपनी शादीशुदा जिंदगी और फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक स्टारकिड होने के बावजूद उनके लिए बॉलीवुड का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस वक्त एक अवॉर्ड फंक्शन में जाने के लिए उनके पास कपड़े तक नहीं थे।
अभिषेक बच्चन ने अपने इंटरव्यू के दौरान उन दिनों को याद किया जब अमिताभ बच्चन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। जिसकी वजह से बिग-बी को फिल्मों में भी काम नहीं मिल रहा था। अभिषेक ने कहा कि, 'मैं हमेशा से एक फिल्म स्टार बनना चाहता था लेकिन अमिताभ के बेटे होने की वजह से मुझे कोई भी डायरेक्टर फिल्मों में लॉन्च नहीं करना चाहता था।'

अभिषेक ने आगे यह भी खुलासा किया कि उन दिनों उन्हें लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे। जिसके कारण एक्टर और उनके दोस्त ने खुद स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया। लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। एक दिन, अमिताभ ने अभिषेक को फिल्मफेयर पुरस्कारों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन इस अवॉर्ड शो में जाने के लिए अभिषेक बच्चन के पास पैसे नहीं थे।
अभिषेक बच्चन ने उन दिनों को याद कर कहा, 20 साल पहले आपने महीनों पहले से प्लान बनाना था कि अवॉर्ड फंक्शन में आप क्या पहनें और उन दिनों कोई भी मुफ्त कपड़े नहीं दे रहा था। बल्कि उन्हें खरीदना पड़ता था। यह एक अवसर था, लेकिन फिर मैंने सोचा, 'क्या पहनूं? यह अब कहने में अजीब लगता है, लेकिन मेरे पास उतने कपड़े नहीं थे और न ही उतने पैसे कि हम खरीद सके। उस वक्त हम काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि, 'मेरे पास पहनने के लिए कुछ भी फॉर्मल कपड़े तक नहीं थे, और मुझे लगा जींस-टीशर्ट पहनकर जाना अच्छा नहीं लगेगा। फिर मैंने उस अवॉर्ड फंक्शन में वो शेरवानी पहनी जो मैंने कुछ सालों पहले अपनी बहन श्वेता बच्चन की शादी में पहनी थी। लेकिन इसके बाद मेरी किस्मत बदल गई थी। मुझे जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' में काम करने का मौका मिला।' जो कि साल 2000 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications