तलाक के पोस्ट के बाद इस हाल में दिखे अभिषेक बच्चन, फैंस को सताई चिंता, कहा-'ऐश्वर्या राय कहां हैं'
Abhishek Bachchan: पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों साथ में नहीं दिखे। इसके बाद एक्टर ने तलाक का पोस्ट लाइक कर इन अफवाहों को हवा दी।
अभिषेक बच्चन के तलाक के पोस्ट लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की कयासबाजी शुरू हो गई कि दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। हालांकि इस पर कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अभिषेक बच्चन को स्पॉट किया गया।

अभिषेक बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर हुडी पहने हुए खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए। तलाक का पोस्ट लाइक करने के बाद एक्टर को अकेले देख फैंस ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि, 'ऐश्वर्या कहां है।' एक ने लिखा, 'आप हमेशा अकेले क्यों नजर आते हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों अच्छे कपल हैं. जोड़ी मत तोड़िए।'
बता दें कि, पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आते हैं। अब हाल ही में जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार एकसाथ पहुंचा। वहीं बहू ऐश्वर्या राय अपनी लाडली आराध्या के साथ अकेले नजर आईं। एक्ट्रेस ने एक भी बार अपने ससुराल वालों के साथ पोज नहीं दिया। जिसके बाद से हर तरफ चर्चा होने लगी कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटास आ गई है।
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। कपल की शादी के 4 साल बाद बेटी आराध्या का स्वागत किया था। अब दोनों की शादी को 17 साल से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में फैंस भी दोनों अलग होने की खबर सुनकर काफी निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications