'मेरी मां बहुत नकचढ़ी है' जया बच्चन को लेकर ये क्या कह गए अभिषेक बच्चन? बताया ऐश्वर्या या मां किससे लगता है डर
Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने परिवार के काफी करीब हैं। हालांकि पिछले कुछ से उनके और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें चर्चा में हैं। इस बीच श्वेता बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर फैंस का ध्यान खींचते हैं। काफी समय से दोनों किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आए। जिसकी वजह से आए दिन तलाक की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच श्वेता ने बताया कि आखिर अभिषेक अपनी पत्नी या मां जया किससे डरते हैं।

अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में शामिल हुए थे। अब उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो के दौरान अभिषेक से करण जौहर ने पूछा कि उनको मां की ऐसी कौन सी तीन चीजें हैं जो काफी पसंद है और कौन सी ऐसी चीज है जिससे उन्हें नफरत और फिर भी सहन करते हैं।
करण जौहर के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'मुझे अपनी के बारे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है वो ये है कि मेरी मां हैं। दूसरी चीज जो सबसे ज्यादा नापसंद है वो यह है कि काफी नकचढ़ी हैं।'
इसके बाद जब अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा किससे डरते हैं जया या फिर पत्नी ऐश्वर्या? एक्टर ने बिना सोचे समझे अपनी मां जया का नाम लिया। इस बीच बहन श्वेता ने एक्टर को टोका और कहा कि, 'नहीं अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या से ज्यादा डरते हैं।' ये सुनकर करण हैरान रह गए।
करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से ये भी पूछा कि क्या वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या में कोई बदलाव चाहते हैं? अभिषेक ने जवाब में कहा कि ऐसी कोई चीज उनमें नहीं है जो वह बदलना चाहते हैं। क्योंकि ऐश्वर्या संग उनका रिश्ता हमेशा से वैसा ही है जैसा वो चाहते थे। बता दें कि, अभिषेक ने हाल ही में तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की अंगूठी दिखाई और कहा कि, 'मैं शादीशुदा हूं।'
ये भी पढ़ें: Jaya Bachchan ने क्यों कर ली अमिताभ बच्चन से झटपट शादी? बिग बी नहीं थे तैयार, दिलचस्प है लव स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications