ऐश्वर्या राय की पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे थे अभिषेक बच्चन? अब खुला ये बड़ा राज, जया बच्चन से है कनेक्शन
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहे हैं और जल्द ही वह तलाक लेने वाले हैं।
तलाक के मामले में ऐश्वर्या राय ने साथ रखी है चुप्पी
हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक सबूत अब तक सामने नहीं आया है। वहीं अभिषेक बच्चन ने तलाक की खबरों को झूठा बताते हुए कहा था कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। वहीं ऐश्वर्या राय अभी तक इस मामले को लेकर बिल्कुल चुप हैं।

बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या राय के बीच दूरियां
पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या राय के बीच दूरियां साफ नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह अपनी मां और परिवार के अन्य लोगों के साथ नजर आ रही थीं। लेकिन इस फोटो में अभिषेक बच्चन दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में लोग जानना चाहते थे कि अभिषेक बच्चन अपने ससुराल की इस पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे थे।
अभिषेक बच्चन के मैनेजर ने शेयर किया स्टेटमेंट
डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन के मैनेजर ने स्टेटमेंट शेयर करते हुए ये बताया है कि एक्टर ऐश्वर्या राय की पार्टी में क्यों शामिल नहीं हो पाए थे। स्टेटमेंट में बताया गया है कि अभिषेक बच्चन अपनी नानी इंदिरा भादुड़ी की देखभाल करने के लिए भोपाल में मौजूद हैं।
नानी इंदिरा भादुड़ी के पास हैं अभिषेक बच्चन
जानकारी के अनुसार जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी यानी अभिषेक बच्चन की नानी की तबियत काफी खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर हैं। आपको बता दें कि बच्चन परिवार हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में अभिषेक ने अपनी सास से ज्यादा अपनी नानी के साथ समय बिताने को अहमियत दी है।
अप्रैल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अप्रैल 2007 में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में भी रही थी। वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या ने प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। वहीं आराध्या को अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications