'जैसा पत्नी कहे वैसा करो' अभिषेक बच्चन ने शादी को लेकर दी सलाह, खुशी से झूम उठे ऐश्वर्या राय के फैंस

Abhishek-Aishwarya Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ समय से कपल तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच अभिषेक बच्चन ने शादी को लेकर एक सलाह दी।

दरअसल, अभिषेक बच्चन लगातार फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर 'डेन्यूब प्रॉपर्टीज फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024' में शामिल हुए। जहां एक्टर ने मंच पर शादीशुदा लोगों को ऐसी सलाह दी जिसकी हर जगह फिलहाल चर्चा हो रही है।

Abhishek Bachchan

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें होस्ट अभिषेक की तारीफ करते हुए यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, एक होस्ट ने सवाल पूछा कि, 'आपसे छोटा सा सवाल है कि आप इतनी बढ़िया परफॉर्मेंस देते हैं कि क्रिटिक्स सवाल नहीं उठा पाते। कैसे कर लेते हैं आप ये?' इसके जवाब में अभिषेक कहते हैं कि, 'ये बहुत सिंपल है, इसका हमसे कोई लेना देना नहीं है। हम जो निर्देशक हमें बोलते हैं, वही करते हैं। चुप चाप काम करके घर आ जाते हैं।'

जब होस्ट ने इसे पत्नी के नियमों को मानने जैसा बताया, तो अभिषेक ने कहा, 'हां सारे शादीशुदा मर्द को ये करना पड़ता है, जो पत्नी कहती है, वही करना पड़ता है।' अभिषेक के इस बयान के बाद मौजूदा सभी लोग हंसने लगे और उनके लिए तालियां भी बजाई। तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अभिषेक बच्चन के इस बयान के बाद फैंस खुश हो गए। सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक है। बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के बाद से एक भी बार अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ नहीं देखा गया। वहीं हाल ही में आराध्या के जन्मदिन पर ना तो अभिषेक ने कोई पोस्ट डाला और ना ही उन्होंने बेटी का जन्मदिन मनाया। जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि दोनों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+