बच्चन परिवार में कलह की वजह पर बड़ा खुलासा! अमिताभ का बेटा होने के बावजूद अभिषेक को क्यों नहीं मिला वो फेम?

Abhishek Bachchan Career: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सुपरस्टार ने जो रोल प्ले किया, वे उसी रोल में ढल गए। अमिताभ किसी भी किरदार में रम जाने का दम रखते हैं। आज भी इतनी उम्र होने के बाद वे अपने रोल से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। मगर एक्टर के बेटे अभिषेक बच्चन का करियर पिता की तरह कभी भी नहीं रहा।

स्टारकिड होने का बोझ या फिर फिल्मों की गलत चॉइस...? अभिषेक बच्चन का करियर पिता जैसा कभी नहीं रहा। या यूं कहें कि पिता से बिल्कुल उलट ही रहा। इसके पीछे की वजहों के बारे में एक्टर ने खुद ही एक इंटरव्यू में बात की है। अभिषेक ने खुद बताया कि 70 से भी ज्यादा फिल्में करने के बावजूद उन्हें अभी भी स्टारकिड सुनना बेहद अजीब लगता है।

Abhishek Bachchan

बीते सालों में अभिषेक बच्चन ने कई सारी फिल्में की हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स फैंस को दिखाई भी है मगर अपना एक पहचान बना पाना उनके लिए बेहद कठिन रहा है। उन्हें हमेशा से अमिताभ बच्चन का बेटा बुलाया जाता था। यहां तक कि 70 से ज्यादा फिल्में करने के बाद आज भी एक्टर अपने पिता के नाम से ही पहचाने जाते हैं। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई सारी वजहें जिम्मेदार हैं।

बिग बी का बेटा होने के बावजूद अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में एक कठिन शुरुआत का सामना करना पड़ा। कोई भी निर्देशक उन्हें लॉन्च करने का रिस्क नहीं लेना चाहता था। अभिषेक ने हाल ही में इस बारे में कहा कि मैं उन सभी डायरेक्टर्स से मिला, जिनसे मैं मिल सकता था। मगर उन सभी ने मुझसे मना कर दिया और कहा कि वे मुझे देखने की जिम्मेदारी नहीं चाहते।

गलाटा प्लस पर हिंदी एक्टर्स राउंडटेबल में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें कई बार ना ही सुनना पड़ा। हालांकि इन सबके बावजूद उन्हें जेपी दत्ता की रिफ्यूजी में करीना कपूर के साथ अपना पहला रोल मिला। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। मगर उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया बावजूद इसके उन्हें वो फेम नहीं मिल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+