क्या सड़क के बीच खड़े होकर रो रहे थे अभिषेक बच्चन? क्या हुई बात? जानें वीडियो की सच्चाई

Abhishek Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आ चुकी है और जल्द ही दोनों तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें मौजूद शख्स सड़क के बीच में खड़े होकर रोते हुए नजर आ रहा है।

अभिषेक बच्चन का वायरल वीडियो
लोग इस वायरल वीडियो को देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह शख्स हूबहू अभिषेक बच्चन जैसा लग रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि कहीं ऐश्वर्या राय से रिश्ते खराब होने की वजह से तो अभिषेक बच्चन की ऐसी हालत नहीं हो गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन जैसा दिखने वाला शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन जैसा दिखने वाला शख्स बीच सड़क पर खड़े होकर अपना दुख बताते हुए फूट फूटकर रोने लगता है। उसकी बातें और बोलने का तरीका बिल्कुल बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की तरह है। लोग वीडियो देखने के बाद उस शख्स को अभिषेक बच्चन ही समझ रहे हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो का असली सच क्या है।

क्या है वायरल वीडियो का सच
वीडियो में दिखने वाला शख्स भले ही अभिषेक बच्चन की तरह दिखता हो पर वह असली के अभिषेक बच्चन नहीं हैं। उस शख्स का नाम नौशाद आलम है जो कि कोलकाता से बनारस घूमने के लिए पहुंचे थे। वह बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर खड़े होकर कैमरे पर अपना दुख सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियोमें कहा- मैं एक टूरिस्ट हूं और कोलकाता से बनारस घूमने आया हूं।

ये है वीडियो की असल कहानी
नौशाद आलम ने आगे कहा- मुझे यहां आकर बहुत दर्द महसूस हो रहा है। मैं मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था लेकिन इस मंदिर के पीछे मस्जिद कहीं छुप गया है। मस्जिद के आगे इतना विशाल मंदिर बना दिया है कि मस्जिद उसके पीछे ढक गया है और ये गलत है। ये कहते ही वह सरेआम फूट फूटकर रोने लगते हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन से जोड़ा गया वीडियो
आपको बता दें कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस शख्स को अभिषेक बच्चन बता रहे हैं। ऐसे में लोग इस शख्स के रोने को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते से जोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई तो कुछ और ही निकलकर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+