ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट, फैंस बोले-'अब कहां गए तलाक बोलने वाले'
Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। हालांकि एक बार फिर ऐश्वर्या ने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया। दरअसल, अभिषेक ने 5 फरवरी को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर कर स्पेशल पोस्ट शेयर किया।
ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया। तस्वीर में छोटे अभिषेक ट्राईसाइकल पर बैठे हुए थे और कैमरे की ओर देख रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा, "आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, खुशहाली, अच्छी सेहत, प्यार और रोशनी के साथ भगवान का आशीर्वाद।"

ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट के बाद फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में यह कहकर तलाक की अफवाहों को गलत बताया कि दोनों के रिश्ते में कोई समस्या नहीं है। एक फैन ने लिखा, "क्या आप सबसे दयालु और कृपालु क्वीन नहीं हो। हम आपको प्यार करते हैं ऐश्वर्या।" एक अन्य ने लिखा, "लो, अब कहां गए वो लोग जो तलाक की बात कर रहे थे?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "चाहे जो भी हो रहा हो, इस महिला में शिष्टता और क्लास कभी कम नहीं होती, वह अपनी उदारता को हमेशा बनाए रखती हैं।"
ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर पर लगी चोट, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट
बता दें कि, जुलाई 2024 में अनंत अंबानी की शादी के दौरान ऐश्वर्या और उनके परिवार के बीच मतभेदों की अफवाहें भी उड़ीं। यह तब शुरू हुआ था जब ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन समारोह में अलग से पहुंची थीं, जबकि बाकी बच्चन परिवार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता, पोता अगस्त्य नंदा, और पोती नव्या नवेली एक साथ पहुंचे थे।
इन अफवाहों को और बढ़ावा तब मिला जब अभिषेक या उनके परिवार ने ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दीं। ऐश्वर्या के बर्थडे पर भी अभिषेक उनके साथ नहीं दिखे। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी की थी और उनके एक बेटी, आराध्या बच्चन हैं, जिनका जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या बच्चन परिवार किसके साथ करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट? Abhishek Bachchan ने किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications