Abhishek-Aishwarya: अगर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का हुआ तलाक, तो हर महीने एक्ट्रेस को मिलेगी कितनी एलिमनी?
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया और वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो चुकी हैं। जिसके बाद कपल के तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
इन खबरों पर विराम तब लगा जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हाल में एक-साथ नजर आए। दोनों स्टार्स बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान कपल ने पैपराजी के सामने एकसाथ जमकर पोज भी दिए। हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया कि ऐश्वर्या अभिषेक से काफी नाराज दिखीं। जिसके बाद से लोगों को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

सोशल मीडिया पर कपल के तलाक की उड़ रही अफवाह पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि अगर अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी टूट जाती है और वह हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं तो एक्ट्रेस को कितनी एलिमनी मिलेगी। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।
अभिषेक बच्चन की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति 280 करोड़ बताई जाती है। हर महीने के एक्टर की लगभग कमाई 1.8 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी सालाना इंकम 25 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके पास करीब 75 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इस हिसाब से उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक के बाद 25 प्रतिशत एलिमनी मिलेगी।
यानि की तलाक के बाद ऐश्वर्या राय को हर महीने अभिषेक 45 लाख रुपए देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय अभिषेक से कई ज्यादा अमीर हैं। खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी उनके पास 826 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी हैं। सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से सालभर में एक्ट्रेस 90 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ फीस चार्ज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications