क्या सच में अलग हो गए हैं अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय? फोटोज और वीडियोज दे रहे हैं ऐसी गवाही
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक के बाद एक कई ऐसे सबूत लोगों के सामने आ रहे हैं जिन्हें देखने के बाद ये यकीन होता जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता
हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सामरोह में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन बहू ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों के साथ पार्टी में एंट्री नहीं की। यहां तक कि पार्टी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ कोई फोटो भी नहीं खिंचवाई।

बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं ऐश्वर्या राय
शादी समारोह से पहले अभिषेक बच्चन, मां जया बच्चन और बहन श्वेता नंदा वाराणसी पहुंचे थे जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए थे। तीनों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। हालांकि इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और घर की बहू ऐश्वर्या राय नजर नहीं आई थीं।
अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है
ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं। वहीं अनंत अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, दामाद निखिल नंदा, नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा साथ में पैपराजी को पोज देते नजर आए थे लेकिन बहू ऐश्वर्या राय राय और पोती आराध्या बच्चन इस फैमिली फोटो से गायब थीं।
बच्चन परिवार ने ऐश्वर्या राय को किया इग्नोर
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुई थीं लेकिन उन्होंने अपने ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार के साथ एंट्री नहीं की थी। ऐश्वर्या राय और आराध्या ने न तो बच्चन फैमिली के साथ फोटो खिंचवाई और न ही कोई वीडियो बनाया। ऐश्वर्या राय तो बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य के साथ मिली ही नहीं। भले ही एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ जरूर दिखाई दीं लेकिन इसके अलावा बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य ऐश्वर्या से नहीं मिला।
बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब बहुत ही कम मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या अब अपनी बेटी के साथ मुंबई में अपने पैरेंट्स के घर में रहती हैं। वह काफी पहले ही जलसा छोड़ चुकी हैं। हालांकि कुछ खास मौके पर वह बच्चन परिवार के साथ नजर आई हैं लेकिन वहां पर भी परिवार ने ऐश्वर्या को इग्नोर ही किया है।












Click it and Unblock the Notifications