एकसाथ एंजॉय करते हुए दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, शादी टूटने की खबरों के बीच एक्ट्रेस के चेहरे में दिखी स्माइल
Aishwarya Abhishek Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सुर्खियों में आ गई। लेकिन अब इस ग्रैंड शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद एक बार फिर कपल ने बिना कुछ बोले ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
बता दें कि, इस साल जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। उससे पहले कपल का प्री-वेडिंग हुआ था। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अब इसका एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एकसाथ एंजॉय करते हुए नजर आए।

इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी लाडली आराध्या बच्चन के साथ बैठे हुए हैं। दोनों एकसाथ हंसते हुए गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आराध्या कपल के बीच में बैठी है। तीनों की ट्विनिंग जबरदस्त है। वीडियो के एक सीन में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य सितारों की भी झलक दिखाई दी।
ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लग गया है। बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग पहुंचे थे। दोनों ने एक भी बार मीडिया के सामने पोज नहीं दिया था। जिसके बाद से कपल के अलग होने की खबरों को हवा मिली।
इस शादी के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या को किसी भी इवेंट में साथ नहीं देखा गया। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं। पैरिस फैशन वीक हो या फिर आइफा अवॉर्ड्स हर जगह मां-बेटी साथ दिखे लेकिन कहीं भी अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए। हालांकि कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।
इन तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इस तस्वीर में अमिताभ के साथ उनकी लाडली पोती आराध्या भी नजर आई। ऐश्वर्या ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पा-दादाजी, भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।'
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications