'बीच सड़क पर लड़कों ने मेरे साथ की थी गंदी हरकत', 28 साल के फेमस एक्टर का शॉकिंग खुलासा, क्या हुआ था उस रात?

Abhay Verma: हर कलाकार की सफलता के पीछे एक ऐसी कहानी होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। फेमस एक्टर अभय वर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक फिल्म ने उनके सपनों को नई दिशा दी, तो एक किरदार निभाने के लिए उन्होंने खुद को इस कदर बदल लिया कि असल जिंदगी में उन्हें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। अपने छोटे से करियर में ही अभय वर्मा अच्छा-खासा नाम कमा चुके हैं।

अभय वर्मा का 28वां जन्मदिन
अभय वर्मा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1998 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 8वीं क्लास में कम मार्क्स आने के बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' देखने के लिए गए थे।

Abhay Verma

रणवीर-दीपिका की फिल्म ने बदली अभय वर्मा की सोच

आपको बता दें कि साल 2013 की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। वहीं इस फिल्म को देखकर अभय वर्मा हिल गए थे। उन्होंने दोनों लीड एक्टर्स की और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के काम की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म को देखने के बाद ही अभय वर्मा ने भी एक्टर बनने का सपना बुन लिया था।

एक्टर बनने के लिए 19 साल की उम्र में मुंबई आए थे अभय

-अपने इंटरव्यू में अभय वर्मा ने बताया कि 19 साल की उम्र में एक्टर बनने की चाह लिए वह पानीपत से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। जानकारी के अनुसार अभय वर्मा ने फिल्मों में काम करने से पहले आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स के साथ विज्ञापन में काम किया था। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला था। बाद में उन्होंने फिल्मों का रुख किया था।

-अभय वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था लेकिन इसी रोल के चलते वह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। दरअसल अभय ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सफेद' में ट्रांसजेंडर चांदनी का किरदार निभाया था। इस किरदार में खुद को पूरी तरह से ढालने के लिए वह बनारस चले गए थे और वहां ट्रांसजेंडर की तरह रहने लगे थे।

ट्रांसजेंडर समझकर सड़क पर लड़कों ने की थी बदसलूकी

अभय वर्मा ने बताया कि एक दिन देर रात घाट से होटल की तरफ वापस लौटते वक्त उन्हें सड़क पर कुछ लड़कों ने घेर लिया था। अभय ने बताया- मुझे बीच रास्ते में रोक लिया और ट्रांसजेंडर समझकर मुझसे बदसलूकी करने लगे थे। मैंने उन लोगों को बताया कि मैं असल में ट्रांसजेंडर नहीं हूं बल्कि अपने रोल के लिए ऐसा कर रहा हूं। इसके बाद उन लड़कों ने मुझे छोड़ा था।

कम उम्र में अभय ने बनाई ऐसी पहचान

महज कुछ सालों के करियर में अभय वर्मा ने अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हर भूमिका के लिए पूरी शिद्दत से खुद को ढालने की उनकी मेहनत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी अभय वर्मा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+