Abhay Deol गिनती की फिल्में कर रहे फिर कैसे छाप रहे करोड़ों? सनी-बॉबी से भी हैं अमीर

Abhay Deol Networth: अभय देओल को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में देखा गया था। 49 साल के हो चुके अभय गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। उन्होंने देव डी, शंघाई, जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन पिछले काफी सालों से इंडस्ट्री में उन्हें कोई ज्यादा बड़ी फिल्में नहीं मिल रही हैं। खुद अभय देओल ने भी पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास ज्यादा काम नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद वो हर सला करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। यहां तक कि वह अपने दोनों चचेरे भाई सनी देओल और बॉबी देओल से भी ज्यादा अमीर हैं।

अभय देओल की कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों से होने वाली आय नहीं है। उन्होंने कई बिजनेस में इनवेस्ट कर रहा है जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है। मेन्स एक्सपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभय देओल की नेटवर्थ लगभग 400 करोड़ रुपये है। वह अपने बड़े भाई बॉबी देओल से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं और सनी देओल की नेटवर्थ से भी 3 गुना ज्यादा उनकी दौलत है।

Abhay Deol Networth

Abhay Deol Networth: होटल इंडस्ट्री में किया है निवेश

अभय देओल की आय का मुख्य स्रोत 'द फैटी काऊ' रेस्टोरेंट चेन है, जिसके वह को-ओनर हैं। इसके अलावा, उन्होंने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी निवेश किया है और उससे भी कमाई करते हैं। एक फिल्म या वेब सीरीज के लिए वह 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनके पास मुंबई और गोवा में घर है और एक कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है। अभय देओल ने एक्टिंग के अपने जुनून के बारे में कहा था कि इंडस्ट्री के तौर-तरीके मेरे मिजाज से मैच नहीं करते हैं। मुझे एक्टिंग करना पसंद है और मैं कभी फिल्मों में स्टार बनने या पैसे कमाने के उद्देश्य से नहीं आया था।

यह भी पढ़ें: सनी देओल के हाथ आई फरहान अख्तर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, पता चल गई कहानी!

अब तक कुंवारे ही हैं एक्टर अभय देओल

अभय देओल की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अब तक उनकी शादी नहीं हुई है। स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं ज्वाइंट फैमिली में पला-बढ़ा। मैं सनी देओल और बॉबी दोनों से छोटा था और वो मुझे काफी प्यार से रखते थे। मेरे माता-पिता गांव से मुंबई आए थे और वो लोग बहुत सीधे-साधे लोग थे। उन्होंने शादी के सवाल पर कहा कि मेरी एक्स के साथ काफी बुरा अनुभव रहा था। वह काफी नारसिस्ट थी और उसने कई बार हिंसक व्यवहार भी किया था। इसी इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा था कि शादी मुझे नहीं लगता कि एक जरूरी चीज है, लेकिन मैं इसकी संभावना से इनकार भी नहीं कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के गाने पर मल्लिका शेरावत ने की ऐसी हरकत, लोग बोले-48 की उम्र में ऐसा धमाका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+