बॉबी देओल के गाने पर मल्लिका शेरावत ने की ऐसी हरकत, लोग बोले-48 की उम्र में ऐसा धमाका

Mallika Sherawat: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक मल्लिका शेरावत भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लोग दीवाने हैं। मल्लिका शेरावत 48 की उम्र में भी काफी फिट नजर आ रही हैं।

मल्लिका शेरावत की फिट बॉडी
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हैं। हालांकि, फिटनेस के चलते ही उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड में काम भी मिल रहा है।

Mallika Sherawat

मल्लिका शेरावत का नया वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल मल्लिका शेरावत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मल्ल्किा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के गाने में अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में मल्लिका शेरावत ने अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट की है। वाइट शॉर्ट्स और ब्लैक बिकिनी आउटफिट में उन्होंने नई रील शेयर की है, जिस पर लोग प्यार लुटा रहे हैं।

बॉबी देओल के गाने पर मल्लिका शेरावत का धमाका

-आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- मेरी बॉडी आज भी टोन्ड, स्ट्रॉन्ग और फिट है। आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत के इस वीडियो को एक ही दिन में 28.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

-इंस्टाग्राम पर मल्लिका शेरावत के 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

जिम में घंटों पसीना बहाती हैं मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरवात ने एक पुराने वीडियो में बताया था कि वह फिटनेस के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। इसके अलावा वह अपनी हेल्दी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। मल्लिका की मानें तो वर्कआउट के साथ साथ खाने-पीने का ध्यान रखना भी जरूरी है।

48 की उम्र में मल्लिका शेरावत कहर ढा रही हैं

जानकारी के अनुसार मल्लिका शेरावत के इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों की मानें तो 48 की उम्र में मल्लिका शेरावत कहर ढा रही हैं। लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बॉबी देओल की 'एनिमल' के गाने पर थिरकीं मल्लिका

-आपको बता दें कि जिस गाने पर मल्लिका शेरावत ने वीडियो बनाया है, वो बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' का गाना है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाया था। वह खूंखार विलेन के रोल में नजर आए थे।

-इस फिल्म में बॉबी देओल पर एक गाना फिल्माया गया था जिसमें वह सिर पर गिलास लेकर थिरकते नजर आए थे। इसी गाने पर अब मल्लिका शेरावत ने अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट की है। लोगों की मानें तो मल्ल्किा की फिटनेस काबिले तारीफ है।

लोग बोले- मल्लिका शेरावत ने किया धमाका

-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- बॉबी देओल के गाने में तो मैडम ने बाजी मार ली है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- 48 की उम्र में मल्लिका शेरावत धमाका कर रही हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका शेरावत के काम में कोई कमी नहीं आई है। उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि अब फिल्म में उनका रोल छोटा कर दिया गया है। आखिरी बार एक्ट्रेस को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+