Abdu Rozik को क्यों ईडी ने भेजी समन? बिजनेस से जुड़ा है मामला, जल्द होगी पूछताछ

Abdu Rozik: तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और बिग-बॉस 16 में नजर आए अब्दु रोजिक अक्सर अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 14 फरवरी को अब्दु को ईडी ने समन भेजा था। अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

दरअसल, अब्दू रोजिक ने कुछ दिनों पहले मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोला था। जिस पर किसी तीसरी पार्टी ने निवेश किया है। जिस कंपनी ने इस रेस्टोरेंट पर पैसा लगाया था वह ड्रग्स का कारोबार करती है। अब इसकी जानकारी जैसे ही ईडी को मिली तो उन्होंने अब्दु रोजिक को समन भेड दिया और अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Abdu Rozik

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में केवल अब्दु रोजिक ही नहीं बल्कि बिग-बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे भी फंसे हैं। जब ईडी ने शिव ठाकरे को पूछताछ के लिए बुलाया तो उन्होंने कहा कि जब वह अपने बिजनेस के लिए पैसा लगा रहे थे तो उन्हें कंपनी के बारे में पता नहीं था। हालांकि बाद में उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया।

अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे ने बिग-बॉस खत्म होने के बाद मुंबई में अपना बिजनेस शुरू किया था। जहां अब्दु बर्गर का रेस्टोरेंट खोलना चाहते थे तो वहीं शिव ने चाय और स्नैक्स का स्टार्टप शुरू करना चाहते थे। इस दौरान क्रुणाल ने उन्हें निवेश करने का ऑफर दिया था। हालांकि शिव ठाकरे किसी वजह से अपना रेस्टोरेंट शुरू नहीं कर पाए। खैर अब शिव ठाकरे के बाद अब्दु रोजिक से ईडी जल्द ही पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि, अब्दु रोजिक ने सलमान खान के शो बिग-बॉस 16 से भारत में लोकप्रियता हासिल की। शो में उनकी क्यूटनेस और बात करने के तरीका फैंस को काफी प्रभावित करता था। इस शो से वह फैंस की पहली पसंद बन चुके थे। इतनी कम उम्र में भी वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। केवल भारत में ही नहीं विदेश में भी वह बिजनेस करते हैं। दुबई में उनका आलीशान घर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+