'मेरे पास खुद का दिमाग...', सलमान खान को लेकर क्या कह गए आयुष शर्मा? खान परिवार के कंट्रोल करने पर बोले एक्टर
Aayush Sharma: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने अपने करियर में अब तक कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी। अब वह लंबे समय बाद फिल्म रुसलान से बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं। वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष ने खान परिवार के साथ ब़ॉन्डिंग पर खुलकर बात की।
आयुष शर्मा ने हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में सलमान खान और उनके परिवार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह जब भी किसी को सपोर्ट करते हैं तो दिल से करते हैं। जब मेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो मुझे उम्मीद नहीं की वह इसे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।'

बता दें कि, आयुष शर्मा अक्सर ट्रोल होते हैं कि वह आज जो भी हैं सिर्फ सलमान खान और खान परिवार की वजह से ही हैं। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि फैंस को उनके बारे में बहुत सी गलतफहमी है तो उन्होंने कहा कि, 'मेरे पास खुद का अपना दिमाग नहीं है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि मेरी लाइफ में जो कुछ भी हो रहा है उसका निर्णय खान परिवार लेता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।'
आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब एक्टर ने सालों बाद ये स्वीकार किया कि इस फिल्म में उनकी अब तक की सबसे खराब परफॉर्मेंस थी। फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।
आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी आगामी फिल्म रुसलान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि आयुष शर्मा का बड़े पर्दे पर कमबैक क्या कमाल दिखा पाता है।












Click it and Unblock the Notifications