'ऐसी क्या मजबूरी थी...', पति दीपक संग आरती सिंह को देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल, कही ऐसी-ऐसी बातें, Video
Aarti Singh and Deepak Chauhan Troll: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी, एक्ट्रेस आरती सिंह हाल ही में 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। वहीं अब शादी के बाद अपने पति के साथ पहली बार स्पॉट की गईं आरती सिंह सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।
दरअसल, शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं आरती सिंह अपने पति दीपक के साथ हाथों में हाथ डाले पैपाराजी के कैमरे में कैद हुईं, जहां उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिए, लेकिन जहां कुछ लोगों को न्यू वैडिंग कपल को बधाई दी तो कुछ यूजर्स उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आए।

इंस्टाग्राम पेज वायरल भियानी ने आरती सिंह और दीपक की पब्लिक अपीयरेंस की एक वीडियो शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा- "पति दीपक चौहान के साथ आरती सिंह, हाथों में चूड़ा पहने नई नवेली दुल्हन, दोनों एक साथ कितने खूबसूरत लग रहे हैं।"
आरती और दीपक को मुंबई की एक बिल्डिंग के पास स्पॉट किया गया था, इस दौरान आरती मांग में सिंदूर और गले में मंगल पहने लाल साड़ी में नजर आई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरती सिंह की शादी की फोटो
ट्रोल करने लगे यूजर्स
वायरल भयानी पेज पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती अपने पति का हाथ थामे चल रही है। इसी के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन एक तरफ जहां फैन्स ने उनको कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं दी तो कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दीपक की स्किन कलर को लेकर उन्हें ट्रोल किया।
एक यूजर ने दीपक चौहान को लेकर कमेंट करते हुए आरती सिंह के लिए लिखा कि "ऐसी भी क्या मजबूरी थी", जबकि एक और यूजर ने कमेंट किया कि लगता है सरकारी नौकरी वाला है। ऐसे ही कई लोगों ने आरती के पहनावे को लेकर भी कमेंट किया। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो दोनों की तुलना टीवी शो 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' के किरदार बबीता-अय्यर की जोड़ी से कर दी।












Click it and Unblock the Notifications