लाल सिंह चड्ढा को 'झटके पर झटका', बायकॉट की मुहिम के बीच इन प्लेटफॉर्म्स पर लीक

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। आमिर कई साल से इस प्रोजेक्ट पर लगे हुए थे। साथ ही उन्होंने इसके प्रमोशन में भी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं दूसरी ओर आमिर के विरोधी लगातार इस फिल्म के बायकॉट की अपील कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

इस फिल्म की है रीमेक

इस फिल्म की है रीमेक

'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की फेमस फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। उस वक्त इस फिल्म ने 6 ऑस्कर जीते थे, लेकिन जब कमाई का सारा रिकॉर्ड देखा गया तो ये फिल्म घाटे में रही। इसके बाद बॉलीवुड के मेकर्स ने इसका रीमेक तैयार करने का प्लान बनाया, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर को कास्ट किया गया। आमिर के मुताबिक इस फिल्म के राइट्स खरीदने में ही 8 साल का वक्त लग गया।

यहां पर हुई लीक

यहां पर हुई लीक

वैसे आमिर और मेकर्स ने इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई है, लेकिन रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद ये फिल्म कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लीक हो गई। ये फिल्म Tamilrockers, Filmyzilla, Movierulz पर HD में उपलब्ध बताई जा रही है। इसके अलावा फिल्म को कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर भी डाल दिया है, जो मेकर्स के लिए टेंशन वाली बात है।

अक्षय की फिल्म भी लीक

अक्षय की फिल्म भी लीक

वहीं दूसरी ओर आमिर खान की फिल्म को अक्षय कुमार की नई फिल्म 'रक्षाबंधन' टक्कर दे रही है। भाई-बहन की बॉन्डिंग पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी, मेलोड्रामा और इमोशन है, लेकिन इस फिल्म के मेकर्स को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ये भी ऊपर दिए हुए प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है।

4 बार टली थी रिलीज

4 बार टली थी रिलीज

आपको बता दें कि आमिर ने करीब दो साल पहले इस फिल्म का काम पूरा कर लिया था। जिस वजह से इस फिल्म को 25 दिसंबर 2020 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से थिएटर खाली थे, ऐसे में रिलीज को टाल दिया गया। इसके बाद 24 दिसम्बर 2021 की डेट फाइनल हुई, लेकिन फिर कोरोना के चक्कर में मामला अटक गया। फिर 11 फरवरी 2022 को रिलीज डेट रखी गई, उस दौरान प्रोडक्शन में दिक्कत आ गई। इसके बाद 14 अप्रैल को इसे शेड्यूल किया गया और फिर कुछ कारणों से रिलीज डेट 11 अगस्त रखी गई।

आलोचकों पर भड़कीं करीना

आलोचकों पर भड़कीं करीना

हाल ही में करीना ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे लाल सिंह चड्ढा को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर करीना भड़क गईं, उन्होंने कहा कि हर दिन, कुछ ना कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिसकी वजह से हम ट्रोल होते हैं, इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकलना चाहते हैं और मेरे पास इसके लिए समय नहीं हैं। मैं अपने बच्चों, परिवार और काम में बहुत बिजी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+