ना सूट, ना ही शेरवानी..ऐसी हालत में बारात लेकर पहुंचे नूपुर शिखरे, सड़क पर दौड़ते नजर आए दूल्हे राजा
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली इरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 3 जनवरी को दोनों की कोर्ट मैरिज होगी और 8 जनवरी को कपल की राजस्थान के उदयपुर में ग्रांड वेडिंग होगी। इस बीच दूल्हे राजा अपने दोस्तों के घोड़ी पर चढ़कर नहीं बल्कि सड़कों पर भागकर वेडिंग वेन्यू पहुंचे।
इरा खान की बाकी बॉलीवुड की तुलना में अलग शादी होने वाली है। जहां वह अपने दुल्हनिया के लिबास को छोड़ कैजुअल में स्पॉट हुईं। जिसके वजह से लोगों ने उनको ट्रोल भी किया। अब उनके होने वाले दूल्हा नूपुर ने भी कुछ अलग ट्रेंड को फॉलो किया। उन्होंने बारात लेकर जाने का कुछ अनोखा तरीका निकाला।

नूपुर शिखरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह सड़क पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइट शॉर्ट्स और ब्लैक गंजी पहने नूपुर अपनी होने वाली दुल्हनिया इरा को लेने पहुंचे। इतना ही नहीं उनके साथ इस दौरान दोस्त भी मौजूद थे जिन्होंने उनके साथ दौड़ लगाई। इसके बाद वेडिंग वेन्यू पहुंचकर नुपुर ने ढोल बजाया।
नूपुर शिखरे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उन्हें फिटनेस के प्रति एक्टिव रहने को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दूल्हे के तौर पर इस तरह दौड़ लगाने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये बेचारा दौड़ भाग करके सबको बताना चाह रहा है कोई तो पहचान लो मैं आमिर खान का होने वाला दामाद हूं।" फिलहाल नूपुर का ये वीडियो काफी चर्चा में है।
बता दें कि, आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे आज यानि 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे। जिसमें उनके परिवार वाले और तमाम दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद 8 जनवरी को ये कपल उदयरपुर के लिए रवाना होगा जहां वह शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे। इसके अलावा खबर ये भी है कि 13 जनवरी को इरा और नुपुर मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे जिसमे तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications