Sitare Zameen Par: 'मैं एक बदतमीज आदमी', आमिर खान ने बताया 'सितारे जमीन पर' में उनका किरदार कैसा होगा!
Aamir Khan Sitare Zameen Par: आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के इंताजर में हैं। उनकी फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों आमिर चीन में आयोजित होने वाले मकाऊ कॉमेडी फेस्टिवल में गए। यहां उन्हें सम्मानित भी किया है। इसी फेस्टिवल में आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी बताया।
आमिर का कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार तारे जमीन पर के किरदार से बिल्कुल अलग होगा। इसमें उनका किरदार एक बद्तमीज आदमी का होगा।

आमिर ने कहा, निकुंभ (तारे जमीन पर के किरदार का नाम) बहुत सेंसटिव इंसान था। सितारे जमीन पर में मेरे किरदार का नाम गुलशन है। गुलशन निकुंभ से ठीक उल्टा है। ये पॉलिटिकली इनकरेक्ट और बद्तमीज किस्म का इंसान है। सभी को बेइज्जत करता है। वो अपनी मां और पत्नी से भी झगड़ा करता है। बॉस्केटबॉल का कोच है लेकिन अपने सीनियर को मार देता है। गुलशन एक ऐसा इंसान है जो अंदर ही अंदर बहुत सारी चीजों से लड़ रहा है। अंत में गुलशन खुद को कैसे बदलता है, फिल्म की कहानी में वो दिखाया गया है। 10 में से कुछ लोगों को डाउन सिंड्रोम है और कुछ को ऑटिजम। वही उसे बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं। ये स्पेनिश फिल्म है, हमने जिसका भारतीय वर्जन बनाया है।
बता दें, सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं।
खैर, आमिर की सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ अटैच होकर 1 मई को आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो इसके बाद ही आमिर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटेंगे। फिल्म की आर एस प्रसन्ना ने डायेरक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डीसूजा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications