आमिर खान ने भाईजान की लव लाइफ का खोला राज, 59 साल में करेंगे शादी? बोले-"अब सलमान को भी..."

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में बताया। इसके बाद से चर्चा होने लगी कि एक्टर अब 60 की उम्र में तीसरी शादी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि अभी एक्टर का ऐसा कोई प्लान नहीं है।

इस दौरान, जब मीडिया ने मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा कि आमिर खान से उनके खास दोस्त सलमान खान की लव लाइफ का भी खुलासा किया। जब एक्टर से पूछा गया कि 'शाहरुख के पास भी गौरी है और अब आपके पास भी तो क्या सलमान को भी अपनी 'गौरी' ढूंढ लेनी चाहिए' तो आमिर ने हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया, "सलमान क्या ढूंढेगा अब?"

Aamir Khan

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर से यह भी पूछा गया कि क्या सलमान उन्हें या शाहरुख को देखकर डेटिंग के टिप्स लेते हैं? इस पर आमिर ने कहा, "सलमान वही करेंगे जो उनके लिए सही होगा।" बता दें कि, आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड के बारे में सलमान और शाहरुख को पहले से पता था, वह गौरी को उन दोनों से मिलवा भी चुके हैं।

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'

आमिर ने अपनी लिव-इन पार्टनर गौरी स्प्रैट का मीडिया से परिचय कराते हुए बताया कि वे दोनों 25 साल से दोस्त हैं। हालांकि, कुछ साल तक दोनों एक दूसरे के संपर्क में नहीं थे। लेकिन जब दोबारा मिले, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके बीच एक खास जुड़ाव है और उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

आमिर ने कहा, "मैं ऐसा इंसान चाहता था जिसके साथ मैं सुकून महसूस कर सकूं, और वो मुझे गौरी में मिलीं। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की है कि मीडिया का ध्यान और यह सब किस तरह का होगा। वह इस दुनिया की आदी नहीं हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी उनके साथ विनम्रता से पेश आएंगे।" बता दें कि, आमिर खान पहले की दो शादियों से तीन बच्चों के पिता हैं, जबकि गौरी स्प्रैट का एक छह साल का बेटा है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+