तलाक के बाद आमिर खान का एक्स वाइफ किरण राव से कैसा है रिश्ता? एक्टर बोले-'मैं लकी हूं वो मेरी जिंदगी...'
Aamir Khan Kiran Rao Divorce: आमिर खान के प्रोडक्शन में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज बनी जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में किरण राव और आमिर खान एकसाथ काम कर रहे हैं। ऐेसे में एक्टर ने तलाक के बाद अपनी एक्स पत्नी के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की।
तलाक के बाद भी किरण राव और आमिर खान अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। यहां तक कि दोनों आज भी एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं। अब हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि तलाक के बाद किरण के साथ काम करना कैसा था? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'क्या किसी डॉक्टर ने कहा है कि जब तलाक होता है, तो आप फौरन दुश्मन बन जाते हैं। मुझे लगता है कि मैं लकी हूं क्योंकि किरण मेरी जिंदगी में आईं।'

इसके बाद आमिर खान ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि ये मेरी खुशनसीबी है कि किरण मेरी जिंदगी में आईं और हमारा सफर भी काफी अच्छा रहा है। हमने पर्सनली और प्रोफेशनली एक साथ बहुत सारी चीजें की और आगे भी हम साथ हैं। इंसानी तौर में हम जुड़े हुए हैं और जज्बाती तौर पर जुड़े हुए हैं और हमेशा रहेंगे, क्योंकि हम दोनों एक परिवार की तरह हैं।'
आमिर खान ने आगे किरण राव की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि किरण का दिमाग अमेजिंग है और वह इंटेलिजेंट हैं। वो कभी-कभी मुझ पर चिल्लाती भी है, मुझे उसमें भी मजा आता है।' बता दें कि, आमिर और किरण की साल 2005 में शादी हुई थी। लेकिन 15 साल बाद कपल ने 2021 में तलाक ले लिया। लेकिन इसके बावजूद दोनों एकसाथ इवेंट्स में नजर आते हैं। हाल ही में इरा खान की शादी में किरण राव नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications